ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

बाढ़ को नहीं मिलेगा जिले का दर्जा, विधानसभा में सरकार ने कर दिया साफ

PATNA : पटना जिला में शामिल बाढ़ को लंबे अरसे से जिले का दर्जा दिए जाने की मांग उठती रही है. आज एक बार फिर इस मामले को बाढ़ के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने विधानसभा में उठाया. बीजेपी विधा

बाढ़ को नहीं मिलेगा जिले का दर्जा, विधानसभा में सरकार ने कर दिया साफ
Anamika
2 मिनट

 PATNA : पटना जिला में शामिल बाढ़ को लंबे अरसे से जिले का दर्जा दिए जाने की मांग उठती रही है. आज एक बार फिर इस मामले को बाढ़ के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने विधानसभा में उठाया. बीजेपी विधायक ने सरकार से सवाल पूछा कि आखिर बाढ़ को जिले का दर्जा कब दिया जाएगा. बीजेपी विधायक के सवाल पर सरकार ने जो जवाब दिया उससे स्पष्ट हो गया है कि फिलहाल बाढ़ को जिला नहीं बनाया जा रहा है.

सरकार की तरफ से जवाब देते हुए प्रभारी मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि फिलहाल बाढ़ को जिला बनाने का कोई प्रस्ताव नहीं है. 31 मार्च तक  इस तरह के किसी प्रस्ताव पर चर्चा नहीं हो सकती. इसके बाद बीजेपी विधायक ने सरकार से जानना चाहा कि क्या अगले वित्तीय वर्ष में बाढ़ को जिला बना दिया जाएगा. इस सवाल के जवाब में भी सरकार ने कुछ स्पष्ट तौर पर नहीं कह

मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि अगले वित्तीय वर्ष में क्या होगा और क्या नहीं इसके लिए माननीय सदस्य को फिर से सवाल लाना होगा. सरकार का रवैया बाढ़ को जिला बनाए जाने के सवाल पर ऐसे था जैसे मानो उसपर कोई स्पष्ट आश्वासन नहीं देना चाहती. लंबे अरसे से बाढ़ को  स्थानीय लोग जिले का दर्जा दिए जाने की मांग करते रहे हैं लेकिन विधानसभा में आज सरकार ने जो घोषणा की उससे स्पष्ट हो गया कि फिलहाल उनकी मांग पूरी नहीं होने वाली.