ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

आस्था पर भारी कोरोना, भीड़ से बचने के लिए मंदिर किए जा रहे बंद

PATNA : कोरोना का खौफ आस्था पर भारी पड़ता दिखाई दे रहा है. धार्मिक स्थलों पर लगने वाली भीड़ को देखते हुए मंदिर के कपाट बंद किए जा रहे हैं. इसी क्रम में पटना के बाढ़ अनु

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : कोरोना का खौफ आस्था पर भारी पड़ता दिखाई दे रहा है. धार्मिक स्थलों पर लगने वाली भीड़ को देखते हुए मंदिर के कपाट बंद किए जा रहे हैं. इसी क्रम में पटना के   बाढ़ अनुमंडल में एकमात्र 'बाल शनि धाम मंदिर'के कपाट को भी आज से बंद कर दिया गया है. 


कोरोना वायरस पर सरकार के ध्यानाकर्षण अपील के मद्दे नजर हर शनिवार को उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ अब यहां भी अगले आदेश तक नहीं दिखाई देगी. मंदिर प्रांगण में सन्नाटा पसर चुका है.  मंदिर के पुजारी शिव मुनि उदासीन जी ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की भीड़ जमा नहीं होने देंनें वाली अपील को अक्षरसः पालन करते हुए यह निर्णय लिया गया है कि मंदिर प्रांगण के प्रवेश द्वार को ही अगले आदेश तक बंद रखा जाएगा ताकि यहां श्रद्धालुओं की भीड़ जमा ना हो.

कोरोना वायरस  पर लगाम लगाने के लिए ऐसा किया गया है.  उन्होंने कहा कि  सावधानी ही इस वैश्विक प्रकोप से बचने का पहला तरिका है. विदित हो कि बहुत कम समय में ही बाढ़ कचहरी के सीढ़ी घाट स्थित 'बाल शनि मंदिर' ने आस्था और विश्वास की इतनी बड़ी ख्याति अर्जित कर ली है कि प्रत्येक शनिवार को यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ इकट्ठा होती है. इसके साथ ही कई प्रसिद्ध मंदिरों के कपाट पहले से ही बंद किये जा चुके हैं.


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAVI SHANKAR SHARMA

FirstBihar संवाददाता