ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

बांकीपुर उपचुनाव: शाम 6 बजे मतदान समाप्त, EVM और VVPAT सील कर भेजा गया स्ट्रांग रूम

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में शाम 6 बजे मतदान समाप्त हो गया। चुनाव अधिकारियों ने उम्मीदवारों और एजेंटों की मौजूदगी में EVM और VVPAT मशीनों को सील कर कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में भेज दिया।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार शाम 6:00 बजे मतदान शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।


मतदान समाप्त होते ही प्रत्येक पोलिंग बूथ पर तैनात चुनाव अधिकारियों ने उम्मीदवारों या उनके अधिकृत एजेंटों की उपस्थिति में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और VVPAT मशीनों को सील कर दिया।


इसके बाद सभी सील की गई EVM और VVPAT मशीनों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिला मुख्यालय स्थित स्ट्रांग रूम में ले जाया जा रहा है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मशीनों को सुरक्षित रूप से स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा, जहां सुरक्षा बलों की चौबीसों घंटे निगरानी रहेगी।


मतगणना की निर्धारित तिथि पर उम्मीदवारों और उनके एजेंटों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम खोला जाएगा और इसके बाद मतों की गिनती शुरू की जाएगी। 3 अगस्त को मतों की गिनती होगी और उसी दिन बांकीपुर के विधायक के नाम की घोषणा होगी।  

टैग्स