ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

BIHAR NEWS : बज गया पैक्स चुनाव का बिगुल, 26 नवंबर से पैक्स चुनाव, जानें पटना, सिवान-सारण और बक्सर में कब होगी वोटिंग

PATNA : बिहार में पैक्स चुनाव के लिए बिगुल बज गया है। बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही पहले चरण का मतदान 26 नवंबर और अंतिम चरण का मत

BIHAR NEWS : बज गया पैक्स चुनाव का बिगुल, 26 नवंबर से पैक्स चुनाव, जानें पटना, सिवान-सारण और बक्सर में कब होगी वोटिंग
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में पैक्स चुनाव के लिए बिगुल बज गया है। बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने  इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही पहले चरण का मतदान 26 नवंबर और अंतिम चरण का मतदान 3 दिसंबर को होगा। 6422 पैक्सों के लिए चुनाव होंगे। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक रहेगा। सिवान-सारण समेत 17 जिलों में पांच चरणों में मतदान होंगे।


राज्य निर्वाचन आयोग के तरफ से यह जानकारी दी गई है कि इस बार उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में अपराह्न तीन बजे तक वोट डाले जाएंगे। मतगणना मतदान के दिन या अगले दिन होगी। 11 जिले में चार, पांच जिले में तीन और शेष पांच जिले में दो चरण में वोट डाले जाएंगे। प्रथम चरण में 1608, दूसरे में 740, तीसरे में 1659, चौथे में 1137, पांचवें में 1278 पैक्सों में चुनाव कराए जाएंगे।


पैक्स चुनाव के लिए मतदान पांच चरणों में 26 नवंबर, 27 नवंबर, 29 नवंबर, 1 दिसंबर और 3 दिसंबर को होंगे। पहले चरण के लिए नामांकन 11 से 13 नवंबर तक, दूसरे चरण के लिए 13 से 16 नवंबर तक, तीसरे चरण के लिए 16 से 18 नवंबर तक, चौथे चरण के लिए 17 से 18 नवंबर तक और पांचवें चरण के लिए 19 से 21 नवंबर तक किए जा सकेंगे।


पहले चरण में 1608, दूसरे में 740, तीसरे में 1659, चौथे में 1137 और पांचवें चरण में 1278 पैक्स के लिए चुनाव होंगे। सिवान-सारण समेत 17 जिलों में सभी पांच चरणों में मतदान होंगे। वहीं, 11 जिले ऐसे हैं जहां चार चरणों में, पांच जिले जहां तीन चरणों में और शेष पांच जिले जहां दो चरणों में मतदान होगा। राजधानी पटना में तीन चरणों में पैक्स चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 26 नवंबर को आठ प्रखंडों में होगा। तीसरे चरण का मतदान 29 नवंबर को छह प्रखंडों में और पांचवें चरण का मतदान 3 दिसंबर को आठ प्रखंडों में होगा। पटना में कुल 331 पैक्स समितियों के लिए चुनाव होने हैं।