ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

Bageshwar Dham: कल पटना पहुंचेंगे बाबा बागेश्वर, जानिए.. मिनट टू मिनट कार्यक्रम

PATNA: बागेश्वर धाम के संत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 13 से 17 मई तक पटना में रहेंगे। पटना के नौबतपुर स्थित तरेत मठ में वे पांच दिनों तक हनुमत कथा करेंगे। भारी विरोध के बीच

Bageshwar Dham: कल पटना पहुंचेंगे बाबा बागेश्वर, जानिए.. मिनट टू मिनट कार्यक्रम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बागेश्वर धाम के संत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 13 से 17 मई तक पटना में रहेंगे। पटना के नौबतपुर स्थित तरेत मठ में वे पांच दिनों तक हनुमत कथा करेंगे। भारी विरोध के बीच धीरेंद्र शास्त्री कल सुबह पटना पहुंच रहे हैं। फर्स्ट बिहार झारखंड आपको बताने जा रहा है बागेश्वर सरकार का मिनट टू मिनट कार्यक्रम।


दरअसल, बागेश्वर धाम के संत धीरेंद्र शास्त्री कल पांच दिनों के दौरे पर पटना पहुंच रहे हैं। तय कार्यक्रम के मुताबिक धीरेंद्र शास्त्री कल सुबह 8 बजे दिल्ली से पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। पटना एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद बाबा बागेश्वर सीधे होटल पनाश जाएंगे, जहां उनके लिए कमरा बुक कराया गया है। वे कल से अगले पांच दिनों तक पटना स्थित होटल पनाश में ही ठहरेंगे।


पटना स्थित पनाश होटल से धीरेंद्र शास्त्री दोपहर तीन बजे नौबतपुर के लिए रवाना होंगे। नौबतपुर के तरेत पाली गांव स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद शाम चार बजे से आयोजित हनुमत कथा में शामिल होंगे और कथा वाचन करेंगे। जिला प्रशासन की तरफ से उनकी सुरक्षा के लिए व्यपक इंतजाम किए गए हैं। 


बता दें कि भारी विरोध के बीच धीरेंद्र शास्त्री कल पटना पहुंच रहे हैं। सत्ताधारी दल आरजेडी के नेता उनके दौरे का लगातार विरोध कर रहे हैं हालांकि बीजेपी, बजरंग दल समेत अन्य हिन्दू संगठनों के लोग धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में मजबूती के साथ खड़े हैं। धीरेंद्र शास्त्री के दौरे को लेकर पुलिस मुख्यालय ने पटना पुलिस को अलर्ट जारी किया है।