ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बढ़ते अपराध के बीच CM नीतीश ने की लॉ एंड ऑर्डर की समीक्षा, DGP समेत अन्य अधिकारी रहे मौजूद

PATNA : बिहार में लगातार बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज लॉ एंड आर्डर की समीक्षा की। एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में मुख्यमंत्री नीतीश क

बढ़ते अपराध के बीच CM नीतीश ने की लॉ एंड ऑर्डर की समीक्षा, DGP समेत अन्य अधिकारी रहे मौजूद
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : बिहार में लगातार बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज लॉ एंड आर्डर की समीक्षा की। एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य सचिव आमिर सुबहानी और डीजीपी एसके सिंघल समेत पुलिस और प्रशासन के सभी आला अधिकारी मौजूद रहे। आज हुई समीक्षा बैठक में पिछले दिनों सामने आए बड़े आपराधिक मामलों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही दुर्गापूजा में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर भी सीएम ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


दरअसल, बढ़ते अपराध को लेकर सरकार की भारी फजीहत हो रही है। राज्य में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर विपक्ष ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही विपक्ष यह सवाल उठा रहा है कि बिहार में जंगलराज की वापसी हो गई है। राजधानी पटना समेत राज्य के तमाम जिलों में अपराध की घटनाओं को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर बना हुआ है। हाल के दिनों में हत्या और लूट समेत अपराध की अन्य घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि देखी जा रही है।


पिछले दिनों बिहार इन्वेस्टर्स मीट में शामिल होने पटना पहुंचे उद्योगपतियों ने भी अपराध को लेकर सरकार से सवाल पूछा था। जिसपर सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि वे बिहार में उद्योग लगाएं, सरकार उन्हें पूरी सुरक्षा मुहैया कराएगी। तेजस्वी यादव ने कहा था कि महागठबंधन की सरकार में किसी को डरने की जरूरत नहीं है, जहां भी जरूरत होगी रातों रात पुलिस चौकी खोलवा देंगे।


मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री जब उद्योगपतियों को भरोसा दिला रहे थे कि बिहार में किसी को डरने की जरूरत नहीं है उसी वक्त राजधानी पटना के बिहटा में अवैध बालू उठाव को लेकर दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ गोलियां चली। वर्चस्व को लेकर हुए गोलीबारी की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई थी, जबकि गोली लगने से कई लोग घायल हो गए। वहीं वारदात के दूसरे दिन पुलिस जब दियारा इलाके में छापेमारी करने पहुंची तो बेखौफ बदमाशों ने एएसपी समेत पुलिस टीम पर ही फायरिंग कर दी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें