ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना : बाढ़ में दारोगा और मुखिया की गोली मारकर हत्या

PATNA : बाढ़ में दारोगा और मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. वहीं गोली लगने से घायल जमादार की हालत गंभीर बनी हुई है. भवानी चौक से भोज खाकर लौट रहे थे सभी. जमादार समेत ती

पटना : बाढ़ में दारोगा और मुखिया की गोली मारकर हत्या
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बाढ़ में दारोगा और मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. वहीं गोली लगने से घायल जमादार की हालत गंभीर बनी हुई है. भवानी चौक से भोज खाकर लौट रहे थे सभी. जमादार समेत तीन लोगों पर फायरिंग की गई. जिसमें मुखिया और दारोगा कीअस्पताल ले जाने के क्रम में ही मौत हो गई. वहीं घायल जमादार को गंभीर हालत में अनुमंडल अस्पताल भर्ती कराया गया है. अपराधी फायरिंग कर तुरंत फरार हो गये. 


मिली जानकारी के अनुसार घटना बीती देर रात की है. मुखिया और पंडारक थाना के एएसआई राजेश कुमार और एक अन्य ग्रामीण शादी समारोह से लौट रहे थे. तीन की संख्या में अपराधी पहले ही घात लगाये बैठे थे. उनके निकलते ही अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. और मौके से फरार हो गये.


फायरिंग में तीनों घायल हो गये. उसके बाद उन्हें आनन फानन में अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. जहां उनकी हालत नाजुक देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया. दारोगा और मुखिया की रास्ते में ही मौत हो गई जबकि अन्य एक ग्रामीण का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है.


मामले को चुनावी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है. 26 नवम्बर को ही में पंडारक पूर्वी में पंचायत चुनाव में मुखिया बने थे. घटना के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है. और घटना की तफ्तीश में जुट गई. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

टैग्स