ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

बच गयी कांग्रेस MLC प्रत्याशी समीर सिंह की उम्मीदवारी, चुनाव आयोग ने नामांकन को माना सही

PATNA : सियासी गलियारे से बड़ी खबर आ रही है। बिहार विधान परिषद के लिए कांग्रेस के एकमात्र उम्मीदवार समीर कुमार सिंह की उम्मीदवारी बच गयी है। जेडीयू ने कांग्रेस प्रत्याशी के संपत्ति

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : सियासी गलियारे से बड़ी खबर आ रही है। बिहार विधान परिषद के लिए कांग्रेस के एकमात्र उम्मीदवार समीर कुमार सिंह की उम्मीदवारी बच गयी है। जेडीयू ने कांग्रेस प्रत्याशी के संपत्ति के ब्योरे पर सवाल खड़ा करते हुए आपत्ति दायर की थी। 


जेडीयू नेता और बिहार सरकार के संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने कांग्रेस उम्मीदवार के नामांकन पर सवाल उठाते हुए आपत्ति दर्ज करवायी थी। उन्होनें नामांकन में दर्ज ब्योरे में  जो संपत्ति का जो हवाला दिया था जेडीयू ने उस  पर सवाल खड़े किए थे। लेकिन अब देर शाम उन्होनें अपनी आपत्ति वापस ले ली। इसी के साथ कांग्रेस उम्मीदवार की उम्मीदवारी पर बना सस्पेंस भी खत्म हो गया। 


रिटर्निंग अफसर ने उनके नामांकन को अब वैध करार दिया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस प्रत्याशी ने त्रुटि सुधार का आवेदन दिया था जिसे रिटर्निंग ऑफिसर ने स्वीकार करते हुए नामांकन को वैध करार दिया । 


बता दें कि बिहार विधान परिषद में कांग्रेस पार्टी के कोटे की एक सीट पर उम्मीदवारी को लेकर दूसरी बार ग्रहण लगा था जब उनके नामांकन दस्तावेजों पर सवाल उठाए गये थे। कल आनन फानन में समीर कुमार सिंह को कांग्रेस का उम्मीदवार घोषित किया गया था। कांग्रेस ने पहले तारिक अनवर को अपना उम्मीदवार घोषित किया था लेकिन तारिक अनवर के बिहार के वोटर ही नहीं है। लिहाजा वे विधान परिषद चुनाव में नामांकन ही नहीं कर सकते थे। ऐसे में कांग्रेस में आनन फानन में समीर कुमार सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया। हड़बड़ी में नामांकन करने गये समीर कुमार सिंह से कई गड़बड़ी हो गयी । 


टैग्स