ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बारिश की कमी के बावजूद बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, प्रशासन अलर्ट

PATNA : बिहार में भले ही मानसून की बेरुखी देखने को मिल रही हो लेकिन गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। जलसंसाधन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पटना के गांधीघाट का ज

बारिश की कमी के बावजूद बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, प्रशासन अलर्ट
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में भले ही मानसून की बेरुखी देखने को मिल रही हो लेकिन गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। जलसंसाधन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पटना के गांधीघाट का जलस्तर पिछले दो दिनों में 17 सेंटीमीटर बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। पटना समेत कई जिलों की बात करे तो मानसून की बेरुखी देखने को मिल रही है। लेकिन नदियों के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 



गंगा नदी के जलस्तर को नापने के लिए जो मीटर लगाया गया है। उसमे दिखाया जा रहा है कि गंगा के जलस्तर में 17 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। बताया जा रहा है कि अगले तिन से चार दिनों में गंगा नदी का उफान छह मीटर के आसपास में बढ़ जाएगा। यानी गंगा पूरे तौर से उफान पर होगी। इसको लेकर जिला प्रशासन भी अलर्ट पर है। जिला प्रशासन का कहना है कि गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है तो उसको लेकर ज्यादा अथखेलिया ना करें। 



जिला प्रशासन ने हिदायत दी है कि अगर गंगा में स्नान करना है तो घाट के किनारे से स्नान करें। अपनी सुरक्षा का ख्याल खुद ही रखे। जिला प्रशासन का कहना है कि बांकी अन्य लोग जो गंगा स्नान करने आ रहे हैं उनको भी सतर्क करें। बता दें कि गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण ये कदम उठाया जा रहा है। मानसून के बेरुखी के बीच बढ़ रहे जलस्तर को लेकर प्रशासन ने ये कदम उठाया है।

टैग्स