ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

असिस्टेंट प्रोफेसरों की बहाली में आर्थिक रूप के कमजोर अभ्यर्थियों को भी मिलेगा आरक्षण, महिलाओं को 35 फीसदी रिजर्वेशन

PATNA : लॉकडाउन से पहले राज्य के जिन विश्वविद्यालयों ने उच्च शिक्षा विभाग को रिक्त पदों का विवरण उपलब्ध कराया है। आज से कार्यालय खुलने के बाद उसकी समीक्षा शुरू होगी। हालांकि व

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : लॉकडाउन से पहले राज्य के जिन विश्वविद्यालयों ने उच्च शिक्षा विभाग को रिक्त पदों का विवरण उपलब्ध कराया है। आज से कार्यालय खुलने के बाद उसकी समीक्षा शुरू होगी। हालांकि विश्वविद्यालय द्वारा भेजी गयी रिक्तियों में रोस्टर क्लियर नहीं होने के बाद अबतक यह तय नहीं हो पाया है कि कुल रिक्तियां कितनी होगी। एक अनुमान के मुताबिक सभी विश्वविद्यालयों को मिलाकर  रिक्त पदों की संभावना चार हजार के आसपास होने की उम्मीद है।


बिहार के विश्विद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती में पहली बार उम्मीदवारों को 35 फीसदी आरक्षण का लाभ मिलेगा। पहले भी  बीपीएससी की असिस्टेंट  प्रोफेसर की बहाली में भी तीन प्रतिशत सीटें पिछड़ा वर्ग के महिलाओं के लिए आरक्षित थी। अगर किसी विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर महिला उम्मीदवार नहीं मिलती है तो उसे उस कोटि के पुरूष उम्मीदवार से भरा जाएगा।


इस संबंध में उच्च शिक्षा निदेशक प्रो रेखा कुमारी ने बताया कि विश्वविद्यालयों से प्राप्त रिक्तियों की समीक्षा की जा रही है। विश्वविद्यालय को कहा गया है कि वे रोस्टर क्लियर करने के बाद  रिक्तियां विभाग को भेंजे। इस बार असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति में सभी आरक्षित कोटि के लिए आरक्षण का प्रावधान रखा गया है जो पिछड़े वर्ग की महिलाओं को मिल रहे तीन प्रतिशत आरक्षण के अतिरिक्त दिया जाएगा। 





टैग्स