ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

अरुण जेटली की जयंती आज, सुशील मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धाजंलि

PATNA : भारत के पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय अरुण जेटली की आज 68वीं जयंती है. इस मौके पर आज पूरा देश उनको श्रद्धांजली दे रहा है. पूर्व केंद्रीय मंत्री और दि

अरुण जेटली की जयंती आज, सुशील मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धाजंलि
Anamika
3 मिनट

PATNA : भारत के पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय अरुण जेटली की आज 68वीं जयंती है. इस मौके पर आज पूरा देश उनको श्रद्धांजली दे रहा है. पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिवंगत भाजपा नेता अरूण जेटली की जयंती के अवसर पर पटना के कंकड़बाग के नवनिर्मित पार्क में उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. 

अरुण जेटली की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार में जेडीयू बीजेपी के रिश्ते की नींव रखने वाले अरुण जेटली के जयंती के मौके पर हम उन्हें याद कर रहे हैं. अरुण जेटली जैसे शख्सियत कोई दूसरा नहीं हो सकता है. अरुणाचल प्रदेश में जदयू के तोड़ने के सवाल पर सुशील मोदी ने कहा कि अब जेडीयू के नेता भी कह रहे हैं कि अरुणाचल की घटना का असर बिहार के सरकार पर  नहीं पड़ेगा.

 नीतीश कुमार के नेतृत्व में 5 साल हम सरकार मजबूती से चलाएंगे. वहीं नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री नहीं बनने के सवाल पर सुशील मोदी ने पर्दा उठाते हुए कहा कि यह बात उस वक्त किया जब बिहार विधानसभा 2020 के चुनाव परिणाम आए और जनता दल यूनाइटेड का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक था. उसके बाद नीतीश कुमार ने खुद मुख्यमंत्री नहीं बनने की बात कही थी.  जिसके बाद  जेडीयू,बीजेपी के कई नेताओं ने समझाने का काम किया. खुद बीजेपी ने कहा कि आपके चेहरे और आपके नेतृत्व में विधानसभा का चुनाव लड़ा गया है इसलिए आप ही मुख्यमंत्री बनेंगे. साथ ही साथ सुशील कुमार मोदी ने यह भी कहा कि अरुण जेटली अगर जिंदा होते  तो किसानों का आंदोलन जो पिछले एक महीने से ज्यादा वक्त चल रहा है वह नहीं चलता. अरुण जेटली होते तो कोई ना कोई रास्ता निकाल लेते.बता दें कि आज अरुण जेटली की जयंती है और बिहार सरकार इसे राजकीय समारोह के रुप में मनाती है.

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता