ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

आरा में भीषण रोड एक्सीडेंट, बाइक सवार 2 लड़कों की मौत, ट्रक ने कुचला

ARA : इस वक्त एक ताजा खबर भोजपुर जिले से सामने आ रही है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है. दोनों की मौत की खबर मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया है.

आरा में भीषण रोड एक्सीडेंट, बाइक सवार 2 लड़कों की मौत, ट्रक ने कुचला
First Bihar
2 मिनट

ARA :  इस वक्त एक ताजा खबर भोजपुर जिले से सामने आ रही है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है. दोनों की मौत की खबर मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया है. मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र की है, जहां नगरांव गांव के पास एक भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ है. इस सड़क हादसे में दो लड़कों की मौत की सूचना मिल रही है. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि दोनों लड़के एक बाइक से कहीं जा रहे थे. इस दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल दिया, जिससे दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. 


जानकारी मिली है कि दोनों मृतक युवक पीरो गांव के वार्ड नंबर 12 के निवासी थे, जो बाइक से कहीं जा रहे थे. दोनों युवकों की मौत की सूचना मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया है. घर में चीख-चीत्कार मची हुई है. 


घटना की जानकारी मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची चरपोखरी थाना की टीम इस मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस टीम ने डेड बॉडी को अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मामले की जांच की जा रही है. 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

K K Singh

FirstBihar संवाददाता