ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

अप्रैल में ही झुलसा रही गर्मी, दोपहर बाद घर से निकले तो बरतें ये सावधानियां

PATNA: बिहार में अप्रैल महीने की शुरुआत के साथ ही गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। राज्य के अंदर लगातार चल रही

अप्रैल में ही झुलसा रही गर्मी, दोपहर बाद घर से निकले तो बरतें ये सावधानियां
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA: बिहार में अप्रैल महीने की शुरुआत के साथ ही गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। राज्य के अंदर लगातार चल रही पछुआ हवा में अभी से ही लू जैसा माहौल बना दिया है। तेज पछुआ हवा के चलते तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। इस बीच मौसम विभाग ने गर्मी से बचने को लेकर कई गाइडलाइन जारी की है।


मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी में 15 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 36-39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। मौसम वैज्ञानिक बताया कि मौसम शुष्क बना हुआ है, इसके चलते अधिकतम तापमान में हर रोज बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने बताया कि आगामी एक सप्ताह में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। ऐसे में लोगों को घर से बाहर निकलने से पहले अपने शरीर को अच्छी तरह ढंक कर बाहर निकलना चाहिए। समय-समय पर पानी पीते रहना चाहिए। अधिक तेल मसाले वाले चीजों को खाने से परहेज करना।


उन्होंने बताया कि तेज पछुआ हवा के कारण शरीर का पानी सूखता है। इस स्थिति में शरीर में पानी की कमी ना हो, इसपर ध्यान देना चाहिए। घर से बाहर निकलने पर चेहरा को अच्छी तरह से ढंककर निकलें। साग और मौसमी फलों का सेवन करना चाहिए। इस मौसम में खान-पान में लापरवाही से डिहाइड्रेशन सर्दी-खांसी और बुखार होने की स्थिति में बिना डॉक्टर की सलाह के दवा का सेवन ना करें


आपको बताते चले कि, पटना समेत प्रदेश के 25 जिलों के तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई। 38.1 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं 1.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ पटना का अधिक तापमान गुरुवार को 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 15 अप्रैल के बाद तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।