ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

अनिसाबाद से टोल प्लाजा तक बनेंगे 5 अंडरपास, तीन फुट ओवरब्रिज भी बनेंगे

PATNA : पटना न्यू बाइपास पर हादसों को रोकने की कवायद तेज हो गई है. अनीसाबाद से दीदारगंज टोल प्लाजा न्यू बाइपास पर पांच नए अंडरपास और तीन नए फुट ओवरब्रिज बनाए जाएंगे. भारतीय राष्ट्रीय रा

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना न्यू बाइपास पर हादसों को रोकने की कवायद तेज हो गई है. अनीसाबाद से दीदारगंज टोल प्लाजा न्यू बाइपास पर पांच नए अंडरपास और तीन नए फुट ओवरब्रिज बनाए जाएंगे. 

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रिय पदाधिकारी कर्नल चंदन वत्स ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि अनिसाबाद से दीदारगंज टोल प्लाजा तक सिर्फ 12 किलोमीटर की सड़क पर तीन सालों में 112 लोगों की मौत हुई है. सड़क तो बनी पर लोगों की सेफ्टी का ख्याल नहीं रखा गया. 


लोगों की सुरक्षा का ख्याल रखते हुए और सड़क हादसे को कम करने के लिए 5 अंडरपास और तीन फुट ओवरब्रिज बनाए जाएंगे. बिहार सरकार ने तीन ओवरब्रिज बनाने की अनुमति दे दी है. 

यहां बनेंगे अंडरपास-

1. राम कृष्णा नगर मोड़

2. 90 फुट कंकड़बाग के पास

3. गुरुद्वारा जाने वाली फोरलेन सड़क पहाड़ी मोड़

4. पहाड़ी मोड़

5. टोल प्लाजा के पास जहां वाइ जंक्शन है