ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

अनंत सिंह के खिलाफ चार्जशीट दायर करने की तैयारी में पटना पुलिस, FSL रिपोर्ट सबसे ठोस सबूत !

PATNA : बाहुबली अनंत सिंह के चार्जशीट दायर करने की पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है. माना जा रहा है कि पंडारक थाने में दर्ज कांड 75/19 में दशहरा से पहले ही पटना पुलिस चार्जशीट दा

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बाहुबली अनंत सिंह के चार्जशीट दायर करने की पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है. माना जा रहा है कि पंडारक थाने में दर्ज कांड 75/19 में दशहरा से पहले ही पटना पुलिस चार्जशीट दायर करने की तैयारी में है. वहीं घर से बरामद एके 47 मामले में दशहरा बाद चार्जशीट दायर करने की सूचना मिल रही है. पुलिस एफएसएल रिपोर्ट को सबसे ठोस साबुत मान रही है. 

अनंत सिंह के वायरल ऑडियो में भोला सिंह और मुकेश सिंह की हत्या की चर्चा और हथियारों की तस्करी और क्वालिटी की बातें की गयी थीं. इस वायरल ऑडियो क्लिप की जांच में एफएसएल टीम ने अनंत सिंह की आवाज की पहचान की. तीन दिन पहले दूसरी बार रिमांड पर लिये गये विधायक अनंत सिंह से पुलिस ने पूछताछ शुरू किया. मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की रिमांड अवधि रविवार की शाम खत्म हो गई. पुलिस को विधायक से पूछताछ के लिए 2 दिन की रिमांड मिली थी. बाहुबली विधायक को पूछताछ के लिए पुलिस पटना के महिला थाने लेकर आई थी जहां उनसे लंबी पूछताछ की गई . 

एके 47 बरामद मामले में एएसपी लिपि सिंह की टीम ने लगभग पूरी तैयारी कर ली है. सुत्र बताते हैं की केस डायरी में अनंत सिंह के लंबे अपराधिक इतिहास की विस्तृत चर्चा की गयी है. एक-दो दिनों में एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद दीपावली तक चार्जशीट दाखिल हो जाने की संभावना है.