ब्रेकिंग
अनंत सिंह से मुलाकात कर UP लौट रहे BJP विधायक सुशील सिंह के काफिले का एक्सीडेंट, MLA ने बड़ी साजिश की जताई आशंका✦बिहार में बेकाबू ट्रक का कहर, 5 वाहनों को मारी जोरदार टक्कर, जूस दुकान में घुसा; एक युवक की मौत✦बिहार में इन शिक्षकों को डेटा अपडेट करने के लिए 3 दिन का अल्टीमेटम, लापरवाही हुई तो प्रधानाध्यापक पर गिरेगी गाज✦चलती बस में अचानक लगी भीषण आग, 40 यात्रियों की बाल-बाल बची जान; लाखों का सामान जलकर राख✦10 हजार की रंगदारी नहीं मिली तो DSP ने खेला खूनी खेल! बॉडीगार्ड से चलवाई गोली, बादल हत्याकांड में CBI चार्जशीट ने खोली पूरी पोल✦अनंत सिंह से मुलाकात कर UP लौट रहे BJP विधायक सुशील सिंह के काफिले का एक्सीडेंट, MLA ने बड़ी साजिश की जताई आशंका✦बिहार में बेकाबू ट्रक का कहर, 5 वाहनों को मारी जोरदार टक्कर, जूस दुकान में घुसा; एक युवक की मौत✦बिहार में इन शिक्षकों को डेटा अपडेट करने के लिए 3 दिन का अल्टीमेटम, लापरवाही हुई तो प्रधानाध्यापक पर गिरेगी गाज✦चलती बस में अचानक लगी भीषण आग, 40 यात्रियों की बाल-बाल बची जान; लाखों का सामान जलकर राख✦10 हजार की रंगदारी नहीं मिली तो DSP ने खेला खूनी खेल! बॉडीगार्ड से चलवाई गोली, बादल हत्याकांड में CBI चार्जशीट ने खोली पूरी पोल

अनंत सिंह की बेटी की शादी में शाही इंतजाम, आज मेहंदी-संगीत की रस्म; जानिए.. घुड़दौड़ से लेकर जयमाला तक का पूरा शेड्यूल

बिहार के पूर्व विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी में शाही इंतजाम चर्चा का विषय बने हुए हैं। पटना के नदवां गांव में आयोजित इस शादी में चार लाख मेहमानों के भोजन और VIP मेहमानों के लिए पांच हेलीपैड की व्यवस्था की गई है।

Anant Singh Daughter Wedding
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Anant Singh Daughter Wedding: बिहार के मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों चर्चा में है। पटना के बाढ़ क्षेत्र स्थित नदवां गांव में होने वाले इस भव्य विवाह समारोह में शाही इंतजाम किए गए हैं। शादी के कार्यक्रमों के साथ-साथ 25 नवंबर को आयोजित होने वाली घुड़दौड़ प्रतियोगिता भी खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसमें विजेताओं को शानदार गाड़ियां इनाम में दी जाएंगी।



प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले घुड़सवार को महिंद्रा थार, दूसरे स्थान पर रहने वाले को बुलेट और तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को स्कूटी दी जाएगी। घुड़दौड़ का आयोजन 25 नवंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा।



शादी समारोह की शुरुआत 24 नवंबर को मेहंदी और संगीत कार्यक्रम से होगी। इस दौरान परिवार की महिलाएं और रिश्तेदार जश्न में शामिल होंगे। शाम को भोजपुरी और पारंपरिक शादी के गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए भव्य पंडाल और मंच तैयार किया गया है।



वहीं, 25 नवंबर को सुबह बेटे अभिनव कुमार का जनेऊ संस्कार होगा। इसके बाद सुबह 10 बजे कव्वाली कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। दोपहर में घुड़दौड़ प्रतियोगिता होगी, जिसमें विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।



मेहमानों के खानपान के लिए भी बड़े स्तर पर इंतजाम किए गए हैं। आयोजन से जुड़े दावों के मुताबिक, करीब चार लाख लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई है। मेहमानों के लिए 150 से अधिक तरह के व्यंजन तैयार किए जाएंगे।



बताया जा रहा है कि तिलक समारोह में दामाद ऋषिकेश कुमार को लैंड रोवर डिफेंडर पहले ही उपहार में दी जा चुकी है। वहीं, बेटे अभिनव को BMW दिए जाने की भी चर्चा है। शादी समारोह में बिहार के कई बड़े राजनीतिक नेताओं और चर्चित हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। VIP मेहमानों के लिए आयोजन स्थल पर पांच हेलीपैड भी तैयार किए गए हैं।



हालांकि, लगातार बारिश के कारण आयोजन स्थल पर कीचड़ की समस्या पैदा हो गई थी, लेकिन मौसम साफ होने के बाद तैयारियों ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। अब सबकी नजरें 25 नवंबर को होने वाले भव्य विवाह समारोह और घुड़दौड़ प्रतियोगिता पर टिकी हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता