ब्रेकिंग
बिहार में महंगाई का झटका! 1 दिसंबर से महंगा होगा सुधा दूध, प्रति लीटर 4 रुपये तक बढ़ेंगे दाम✦सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक को झटका, याचिका खारिज करने की मांग ठुकराई✦Bihar News: पूर्वी चंपारण में मेडिकल शिक्षा की नई क्रांति, विराट रामायण मेडिकल कॉलेज में 'व्हाइट कोट' सेरेमनी का आयोजन✦सम्राट सरकार को कौन कर रहा बदनाम ? करप्शन केस में सस्पेंडेड 3 अवर निबंधकों को एक साथ सशर्त निलंबनमुक्त किया गया, निबंधन विभाग ने दो को बर्खास्त किया, रोक के बाद भी तीसरे 'खास' को फील्ड पोस्टिंग दे दिया, सबूत देखें....✦रेलवे ने बंद किया मंत्री के गांव का रास्ता, आवागमन हुआ मुश्किल; एलएचएस निर्माण की उठी मांग✦बिहार में महंगाई का झटका! 1 दिसंबर से महंगा होगा सुधा दूध, प्रति लीटर 4 रुपये तक बढ़ेंगे दाम✦सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक को झटका, याचिका खारिज करने की मांग ठुकराई✦Bihar News: पूर्वी चंपारण में मेडिकल शिक्षा की नई क्रांति, विराट रामायण मेडिकल कॉलेज में 'व्हाइट कोट' सेरेमनी का आयोजन✦सम्राट सरकार को कौन कर रहा बदनाम ? करप्शन केस में सस्पेंडेड 3 अवर निबंधकों को एक साथ सशर्त निलंबनमुक्त किया गया, निबंधन विभाग ने दो को बर्खास्त किया, रोक के बाद भी तीसरे 'खास' को फील्ड पोस्टिंग दे दिया, सबूत देखें....✦रेलवे ने बंद किया मंत्री के गांव का रास्ता, आवागमन हुआ मुश्किल; एलएचएस निर्माण की उठी मांग

जेल जाने से पहले बिहार यात्रा पर निकलेंगे आनंद मोहन, सम्राट चौधरी के गृह क्षेत्र तारापुर से करेंगे शुरुआत

सुप्रीम कोर्ट से रिहाई रद्द होने और एक महीने के भीतर सरेंडर के आदेश के बाद पूर्व सांसद आनंद मोहन ने बिहार में यात्रा निकालने का ऐलान किया है। वह विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार के क्षेत्र गयाजी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के गृह क्षेत्र तारापुर से...

बिहार न्यूज
बिहार सरकार के जेल नियमावली संशोधन पर उठाएंगे सवाल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: सुप्रीम कोर्ट से रिहाई रद्द होने और एक महीने के भीतर सरेंडर करने का आदेश मिलने के बाद पूर्व सांसद आनंद मोहन ने बिहार में यात्रा निकालने का ऐलान किया है। वह जेल जाने से पहले अपने समर्थकों के बीच पहुंचकर लोगों से संवाद करेंगे। इस यात्रा की शुरुआत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के गृह क्षेत्र तारापुर और विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार के गृह क्षेत्र गयाजी से होगी।


शनिवार को पटना में आनंद मोहन ने अपने समर्थकों के साथ बैठक की। इस दौरान उनकी पत्नी और जेडीयू सांसद लवली आनंद तथा बेटे एवं जेडीयू विधायक चेतन आनंद भी मौजूद रहे। बैठक में आनंद मोहन ने बिहार यात्रा निकालने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यात्रा के माध्यम से लोगों को मौजूदा हालात के बारे में जानकारी देंगे। वहीं, चेतन आनंद ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ रिव्यू पिटीशन भी दायर की जाएगी।


दरअसल, डीएम जी कृष्णैया हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आनंद मोहन को साल 2023 में बिहार सरकार की जेल नियमावली में संशोधन के बाद रिहा किया गया था। उन्होंने इस मामले में करीब 14 साल जेल में बिताए थे। 


हालांकि, उनकी रिहाई को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में बिहार सरकार के नियमावली संशोधन को निरस्त कर दिया और आनंद मोहन की रिहाई रद्द कर दी। साथ ही उन्हें एक महीने के भीतर सरेंडर करने का निर्देश दिया है।



न्यायपालिका और विधायिका के अधिकारों पर उठाए सवाल

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए आनंद मोहन ने न्यायपालिका और विधायिका के अधिकार क्षेत्र का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका सभी की अपनी-अपनी सीमाएं निर्धारित हैं। किसी भी संस्था को अपनी मर्यादा का उल्लंघन नहीं करना चाहिए।


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार से आग्रह करेंगे कि वे इस मुद्दे पर चुप न रहें। यह विधायिका के कार्यक्षेत्र में हस्तक्षेप और उसकी सीमाओं के उल्लंघन का मामला है। आनंद मोहन ने कहा कि न्यायपालिका निर्देश दे सकती है, लेकिन किसी व्यवस्था को रद्द करने और निर्देश देने के बीच बड़ा अंतर है।



जेल नियमावली संशोधन पर भी उठाए सवाल

आनंद मोहन ने बिहार सरकार की जेल नियमावली में किए गए संशोधन का बचाव करते हुए कहा कि साल 2012 में भी एक कानून लाया गया था, जिसका उद्देश्य कुछ कैदियों की रिहाई रोकना था। इसके बाद 2023 में नियमावली में संशोधन किया गया, जिससे कुछ कैदियों की रिहाई का रास्ता खुला।


उन्होंने कहा कि यदि यह संशोधन सिर्फ आनंद मोहन को रिहा करने के उद्देश्य से किया गया होता, तो उन्हें साढ़े 16 साल तक जेल में नहीं रहना पड़ता। सरकार की इतनी पहुंच होती तो यह कानून पहले ही लागू हो जाता।


पूर्व सांसद ने यह भी सवाल उठाया कि अगर बिहार सरकार का संशोधन गलत था, तो साल 2012 में लाए गए प्रावधानों पर भी विचार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार सभी राज्यों में एक समान व्यवस्था होनी चाहिए। अगर यह व्यवस्था सही है तो दूसरे राज्यों में भी लागू होनी चाहिए, केवल बिहार में ही ऐसा क्यों?


फिलहाल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आनंद मोहन के अगले कदम पर सबकी नजरें टिकी हैं। सरेंडर से पहले बिहार में यात्रा निकालने के उनके ऐलान ने राज्य की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है।

टैग्स