ब्रेकिंग
समस्तीपुर में आर्केस्ट्रा के मंच पर चढ़ा युवक: पिस्तौल से की फायरिंग नर्तकियों पर उड़ाये नोट, वीडियो वायरल होते ही केस दर्ज✦मोबाइल छिनतई को गुमशुदगी बताना पड़ा महंगा: लापरवाही पर पूर्णिया SSP की बड़ी कार्रवाई, मीरगंज थानाध्यक्ष आदित्य किरण सस्पेंड✦हाथों में अक्षत लेकर गांव-गांव क्यों घूम रहे हैं नित्यानंद राय! वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान✦मुजफ्फरपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति के दरवाजे पर हुआ अंतिम संस्कार; जहर देकर मारने का आरोप✦पटना में दो बंद घरों में भीषण चोरी: चोरों ने उड़ाए 70 लाख के गहने, रिटायर्ड शिक्षक और कारोबारी के घर को बनाया निशाना ✦समस्तीपुर में आर्केस्ट्रा के मंच पर चढ़ा युवक: पिस्तौल से की फायरिंग नर्तकियों पर उड़ाये नोट, वीडियो वायरल होते ही केस दर्ज✦मोबाइल छिनतई को गुमशुदगी बताना पड़ा महंगा: लापरवाही पर पूर्णिया SSP की बड़ी कार्रवाई, मीरगंज थानाध्यक्ष आदित्य किरण सस्पेंड✦हाथों में अक्षत लेकर गांव-गांव क्यों घूम रहे हैं नित्यानंद राय! वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान✦मुजफ्फरपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति के दरवाजे पर हुआ अंतिम संस्कार; जहर देकर मारने का आरोप✦पटना में दो बंद घरों में भीषण चोरी: चोरों ने उड़ाए 70 लाख के गहने, रिटायर्ड शिक्षक और कारोबारी के घर को बनाया निशाना

दिल्ली में अमित शाह से मिले संतोष कुमार सुमन, बिहार के राजनीतिक हालात पर की चर्चा

हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान बिहार की राजनीतिक परिस्थितियों, राज्य के विकास और NDA गठबंधन की मजबूती एवं घटक दलो

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI: बिहार की सियासत में एनडीए की मजबूती और गठबंधन के भीतर बेहतर तालमेल को लेकर हलचल तेज है। इसी बीच हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात में बिहार के मौजूदा राजनीतिक हालात, राज्य के विकास और एनडीए गठबंधन की एकजुटता को और मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।


हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने आज नई दिल्ली में देश के यशस्वी केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात की। 


इस अवसर पर बिहार की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, राज्य के विकास की प्राथमिकताओं, एनडीए गठबंधन की मजबूती, घटक दलों के बीच बेहतर समन्वय तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों और संभावनाओं पर विस्तार से सार्थक चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान बिहार के हितों और राज्य में एनडीए की एकजुटता को और मजबूत बनाने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी विचारों का सकारात्मक आदान-प्रदान हुआ।


डॉ. संतोष कुमार सुमन ने अमित शाह जी के व्यक्तित्व, संगठनात्मक क्षमता, दूरदर्शी नेतृत्व और आत्मीय व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन सदैव नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करता है। देश की राजनीति में उनकी निर्णय क्षमता, संगठन के प्रति समर्पण और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की कार्यशैली उन्हें विशिष्ट पहचान देती है। उनसे मिलना हमेशा सुखद और प्रेरणादायी अनुभव होता है।