ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

अमहरा कंस्ट्रक्शन के राकेश सिंह का पॉलिटिकल और ब्यूरोक्रेट्स कनेक्शन, प्रवर्तन निदेशालय की हो सकती है एंट्री

PATNA : आयकर विभाग की टीम ने दो दिन पहले अमहरा कंस्ट्रक्शन के मालिक राकेश सिंह के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। गुरुवार को भी यह छापेमारी जारी रही और इस दौरान में तकरीब

अमहरा कंस्ट्रक्शन के राकेश सिंह का पॉलिटिकल और ब्यूरोक्रेट्स कनेक्शन, प्रवर्तन निदेशालय की हो सकती है एंट्री
Editor
3 मिनट

PATNA : आयकर विभाग की टीम ने दो दिन पहले अमहरा कंस्ट्रक्शन के मालिक राकेश सिंह के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। गुरुवार को भी यह छापेमारी जारी रही और इस दौरान में तकरीबन 200 करोड़ की हेराफेरी के सबूत मिले हैं। राकेश सिंह के ठिकानों से साढ़े 5 करोड़ नकद भी बरामद किए गए हैं। अमहरा कंस्ट्रक्शन से जुड़े 22 ठिकानों पर बुधवार को छापेमारी शुरू हुई थी। 14 ठिकाने ऐसे हैं जहां आज भी छापेमारी जारी रह सकती है। आयकर सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमहरा कंस्ट्रक्शन के मालिक राकेश सिंह ने करोड़ों अरबों की बेनामी लेनदेन की है। तलाशी में मिले दस्तावेज इस बात की गवाही दे रहे हैं। राकेश सिंह ने अपने कारोबार के जरिए मोटी रकम का बड़ा खेल खेला है। 


नेताओं और अधिकारियों से जुड़ा तार

छापेमारी से इस बात की भी पुष्टि हो गई है कि राकेश सिंह ने नेताओं और अधिकारियों से अपने बेहतर संबंध बना रखे थे। पॉलीटिकल और ब्यूरोक्रेट्स कनेक्शन के जरिए ही राकेश सिंह ने अपना साम्राज्य खड़ा किया। सूत्रों के मुताबिक कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठिकानों की तलाशी के दौरान अधिकारियों के हाथ एक डायरी भी लगी है, जिसमें कंपनी द्वारा दी गई रकम का लेखा-जोखा दर्ज है। इस डायरी में बिहार के कई नेता और अफसरों के नाम हैं। किसे कितनी राशि दी गई, नाम के साथ इसमें लिखा है। डायरी में ऐसे एक-दो नहीं बल्कि कई बड़ी हस्तियों के नाम हैं जिनको मोटी रकम दी गई। बताया जाता है कि आयकर विभाग के अधिकारी भी शुरू में इस डायरी को देखकर दंग रह गए।


प्रवर्तन निदेशालय तक के जा सकता है मामला

आयकर सूत्रों के मुताबिक के छात्र मारी पूरी होने के बाद ही इस बारे में आधिकारिक तौर पर जानकारी साझा की जाएगी लेकिन अमहरा कंस्ट्रक्शन के ठिकानों पर छापेमारी में बड़े पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ी देखी गई है। बेनामी लेनदेन का आंकड़ा भी बहुत बड़ा है। यह रकम तकरीबन 200 करोड़ से ज्यादा की हो सकती है।।आयकर विभाग के अधिकारी इसकी डिटेल छानबीन कर रहे हैं। इस बात की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता कि आयकर विभाग से आगे निकलकर यह मामला मनी लॉन्ड्रिंग की तरफ बढ़ जाए। अगर ऐसा होता है तो आईडी भी अमहरा कंस्ट्रक्शन के मालिक के राकेश सिंह के ऊपर अपना शिकंजा कस सकती है। बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी को लेकर बुधवार को आयकर विभाग की टीम ने अमहारा कंस्ट्रक्शन के 22 ठिकानों पर छापेमारी की थी। पटना के बाजार समिति, राजेन्द्रनगर, 4 एग्जीबिशन रोड, बिहटा के अमहारा, झारखंड के देवघर, महाराष्ट्र के मुबंई व पुणे और पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित ठिकानों की तलाशी ली गई। इनमें से 14 ठिकानों पर गुरुवार को भी छानबीन जारी थी।