ब्रेकिंग
70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी

बिहार के पूर्व DGP बने कर्मचारी चयन आयोग के अध्‍यक्ष, साल के पहले दिन संभालेंगे पदभार

1989 बैच के IPS अधिकारी आलोक राज को बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे 1 जनवरी 2026 से पांच साल या 65 वर्ष की आयु तक पद पर बने रहेंगे।

bihar
रिटायरमेंट के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: 1989 बैच के आईपीएस अफसर और बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के महानिदेशक-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक आलोक राज को रिटायमेंट के बाद बड़ी जिम्मेदारी सरकारी ने सौंपी है। आलोक राज को बिहार कर्मचारी चयन आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। वे SSC के अत‍िरिक्‍त प्रभार में थे, जिसे अब स्‍थायी कर दिया गया है। 


पुलिस भवन निर्माण निगम से सेवानिवृति के बाद 01 जनवरी 2026 के प्रभाव से 5 साल अथवा 65 साल की उम्र प्राप्त होने तक आलोक राज बिहार कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष बने रहेंगे। राज्यपाल के आदेश से सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी की है। बता दें कि आलोक राज बिहार के पूर्व डीजीपी रह चुके हैं। 31 दिसंबर 2025 को उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सरकार ने सौंपी है। नये साल के पहले दिन 01 जनवरी को आलोक राज बिहार कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष का पदभार संभालेंगे। 


पूर्व डीजीपी आलोक राज बिहार के अलावे झारखंड और बंगाल में भी काम कर चुके हैं। आईपीएस बनने के बाद उनकी पहली पोस्टिंग पटना में एएसपी के रूप में हुई थी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस कप्तान के रूप में गुमला, देवघर, रांची, हजारीबाग, पश्चिम सिंहभूम, सीतामढ़ी और बेगूसराय में काम कर चुके हैं। 4 कुख्यात बदमाशों के एनकाउंटर करने के बाद उन्हें वीरता पदक से सम्मानित भी किया गया था।

बिहार के पूर्व DGP बने कर्मचारी चयन आयोग के अध्‍यक्ष, साल के पहले दिन संभालेंगे पदभार

टैग्स