ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

आखिरकार अटल पथ पर चालू हो गया पहला फुट ओवर ब्रिज, मंत्री नितिन नवीन ने किया उद्घाटन

PATNA : महीनों इंतजार के बाद राजधानी के अटल पथ से जुड़े लोगों को आखिरकार पहला फुट ओवर ब्रिज मिल गया. पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने आज अटल पथ पर बने पहले फुट ओवर ब्रिज का उद्घाटन

आखिरकार अटल पथ पर चालू हो गया पहला फुट ओवर ब्रिज, मंत्री नितिन नवीन ने किया उद्घाटन
First Bihar
2 मिनट

PATNA : महीनों इंतजार के बाद राजधानी के अटल पथ से जुड़े लोगों को आखिरकार पहला फुट ओवर ब्रिज मिल गया. पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने आज अटल पथ पर बने पहले फुट ओवर ब्रिज का उद्घाटन किया. इस मौके पर दीघा विधायक संजीव चौरसिया भी मौजूद रहे. आपको बता दें कि अटल पथ फुट ओवरब्रिज का निर्माण फरवरी महीने में शुरू हुआ था और इसे पूरा होने में तकरीबन 8 महीने का वक्त लग गया. फुट ओवर ब्रिज के निर्माण की रफ्तार बेहद धीमी रही. कोरोना के कारण जब लॉकडाउन लागू था, उस दौर में भी फुट ओवर ब्रिज का कामकाज प्रभावित रहा. 


अटल पथ पर कुल 4 जगहों पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाना है. पहले फुट ओवरब्रिज का निर्माण महेश नगर के पास से कराया गया है. इसके निर्माण में कुल 3.44 करोड़ रुपए की लागत आई है. इस फुट ओवर ब्रिज के निर्माण से महेश नगर और श्रीकृष्णापुरी के लोगों के बीच संपर्क सुलभ हो गया है. ओवरब्रिज का निर्माण गावर कंस्ट्रक्शन लिमिटेड नाम की कंपनी ने कराया है. 


फुटओवर ब्रिज का उद्घाटन करने के बाद पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा है कि इस इलाके के लोगों की मांग पूरी हो गई है और आगे जल्द ही आर ब्लॉक और कुर्जी नाला पर भी फुट ओवरब्रिज का निर्माण काम पूरा हो जाएगा. इन दोनों जगहों पर निर्माण कार्य जारी है. इसके अलावा पुनाइचाक में मोहनपुर के पास भी फुट ओवर ब्रिज के निर्माण की योजना है. 

टैग्स