ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

AK-47 और हैंड ग्रेनेड मामले में अनंत सिंह की हो रही पेशी, बाहुबली विधायक को MP-MLA कोर्ट लेकर पहुंची पुलिस

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर बाहुबली विधायक अनंत सिंह से जुडी हुई आ रही है. AK-47 और हैंड ग्रेनेड बरामदगी मामले में अनंत सिंह की कोर्ट में पेशी हो रही है. भारी सुरक्षा व्य

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर बाहुबली विधायक अनंत सिंह से जुडी हुई आ रही है. AK-47 और  हैंड ग्रेनेड बरामदगी मामले में अनंत सिंह की कोर्ट में पेशी हो रही है. भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पटना पुलिस मोकामा विधायक को MP-MLA कोर्ट लेकर पहुंची है. ऐसीजीएम अपर न्यायाधीश राजीव नयन की कोर्ट में पेशी हो रही है. 


बृहस्पतिवार को अनंत सिंह को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पेशी के लिए पटना लाया गया था. बृहस्पतिवार को भी विधायक MP-MLA कोर्ट में पेश हुए थे. बता दें कि अनंत सिंह को भागलपुर सेंट्रल जेल में रखा गया है. बता दें कि बाहुबली विधायक के पैतृक घर से AK-47 और  हैंड ग्रेनेड पुलिस ने बरामद किया था. इसी मामले में न्यायाधीश राजीव नयन सुनवाई कर रहे हैं. 


बृहस्पतिवार को भी अनंत सिंह ने कहा था कि सरकार साजिश के तहत उन्हें फंसा रही है. उन्होंने कई नेताओं का नाम लेते हुए कहा था कि कई लोग इस साजिश में शामिल हैं. अनंत सिंह बाढ़ एएसपी लिपि सिंह के ऊपर भी कई गंभीर आरोप लगाए थे.