ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

एयरपोर्ट पार्किंग विवाद में रूपेश की हुई हत्या, डीजीपी एसके सिंघल ने जताई संभावना

PATNA : इंडिगो के एयरपोर्ट स्टेशन मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की हत्या के मामले में बिहार के डीजीपी एसके सिंघल ने बड़े खुलासे का संकेत दे दिया है. डीजीपी एसके सिंघल ने कहा है कि र

एयरपोर्ट पार्किंग विवाद में रूपेश की हुई हत्या, डीजीपी एसके सिंघल ने जताई संभावना
First Bihar
3 मिनट

PATNA : इंडिगो के एयरपोर्ट स्टेशन मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की हत्या के मामले में बिहार के डीजीपी एसके सिंघल ने बड़े खुलासे का संकेत दे दिया है. डीजीपी एसके सिंघल ने कहा है कि रूपेश कुमार सिंह की हत्या एयरपोर्ट पर हुए पार्किंग विवाद को लेकर हुई है. इस बात की संभावना है कि टेंडर विवाद के बाद रुपेश के खिलाफ बड़ी साजिश रची गई और फिर बाद में शायद इसी मामले को लेकर उनकी हत्या कर दी गई. डीजीपी एसके सिंघल ने कहा है कि पुलिस के पास अब तक कोई ठोस सबूत तो नहीं है लेकिन हम टेंडर विवाद के मामले को खंगाल रहे हैं.


डीजीपी एसके सिंघल ने कहा है कि रूपेश कुमार सिंह की हत्या की जांच बिल्कुल सही दिशा में चल रही है. इस मामले में पुलिस जल्द ही खुलासा कर देगी. पुलिस हर बिंदु पर काम कर रही है. बीजेपी ने यह भी कहा है कि रूपेश की हत्या के लिए शूटर बिहार के बाहर से बुलाए गए थे.


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज डीजीपी एसके सिंघल को क्राइम के मामले पर और रुपेश हत्याकांड की जांच के बारे में जानकारी लेने के लिए बुलाया था.  मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद से निकलते वक्त डीजीपी ने मीडिया से बातचीत में इस बात की संभावना जताई कि रूपेश की हत्या पर विवाद को लेकर हुआ.


डीजीपी ने कहा कि रूपेश कुमार सिंह के परिवार के लोग ठेकेदारी करते हैं लेकिन इस मामले में कोई विवाद की बात सामने नहीं आई है. मूल विवाद पार्किंग की ठेकेदारी को लेकर ही अब तक के सामने आया है. पुलिस के जांच के साथ-साथ टेक्नोलॉजी के जरिए भी इस केस को क्रैक करने में जुटी हुई है.


डीजीपी एसके सिंघल ने कहा है कि एयरपोर्ट पर पार्किंग को लेकर किसी भी तरह का कोई विवाद सामने नहीं आया है. पुलिस ने हत्या को लेकर अलग-अलग पहलुओं से छानबीन की है और हमारी जांच में अब तक के यह बात सामने आई है कि पार्किंग विवाद के कारण ही रूपेश की हत्या कॉन्ट्रैक्ट किलर के जरिए कराई गई. डीजीपी ने कहा है कि जल्द ही पुलिस इस पूरे मामले का खुलासा ठोस सबूतों के साथ कर देगी.



टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ASMEET SINHA

FirstBihar संवाददाता