ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

अहमदाबाद विमान हादसे पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख, राहुल-नीतीश-मांझी और तेजस्वी ने इसे हृदयविदायक घटना बताया

DESK: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को बड़ा विमान हादसा हो गया। अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान टेकऑफ करते ही क्रैश कर गया। विमान बीजे कॉलेज हॉस्टल पर गिर गया। जिस वक्

bihar
हादसे पर जताया दुख
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को बड़ा विमान हादसा हो गया। अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान टेकऑफ करते ही क्रैश कर गया। विमान बीजे कॉलेज हॉस्टल पर गिर गया। जिस वक्त ये हादसा हुआ उस समय विमान में करीब 242 लोग सवार थे। ब्रिटेन के 53, पुर्तगाल के 7 और कनाडा के एक यात्री विमान में सवार थे। इस दर्दनाक हादसे पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, जीतन राम मांझी ने दुख जताया। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर सभी ने इस घटना को हृदयविदायक घटना बताया। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अहमदाबाद में हुआ विमान हादसा अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है। एयर इंडिया के विमान हादसे की इस खबर से मैं अत्यंत मर्माहत हूँ। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है। यह शब्दों से परे दिल दहला देने वाली घटना है। इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएँ इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूँ जो प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं।


वही देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बारे में जानकर मैं बहुत दुखी हूँ। यह एक हृदय विदारक आपदा है। मेरी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ प्रभावित लोगों के साथ हैं। इस अवर्णनीय दुख की घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा है। वही बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे की खबर सुनकर दुखी और स्तब्ध हूं, जिसमें 242 यात्री सवार थे। ईश्वर से प्रार्थना है कि यात्री और चालक दल सुरक्षित रहें! 


वही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री व हम पार्टी के संरक्षक जीतनराम मांझी ने कहा कि अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एयर इंडिया विमान का गुजरात, अहमदाबाद के मेघानी नगर के पास क्रैश होने की खबर दिल दहलाने जैसा है! घायल यात्रियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना, हादसे में जान गंवाने वालों की प्रति गहरी संवेदना एवं उनके आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं। वही कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि अहमदाबाद एयर इंडिया दुर्घटना दिल दहला देने वाली है। यात्रियों और चालक दल के परिवारों को जो दर्द और चिंता हो रही होगी, वह अकल्पनीय है। इस अविश्वसनीय रूप से कठिन क्षण में मेरी संवेदनाएँ उनमें से प्रत्येक के साथ हैं। प्रशासन द्वारा तत्काल बचाव और राहत प्रयास महत्वपूर्ण हैं - हर जीवन मायने रखता है, हर सेकंड मायने रखता है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर मदद करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।

टैग्स