ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

अगले महीने शुरू हो जाएगी दारोगा और सार्जेंट की ट्रेनिंग, राजगीर के पुलिस अकादमी में होगा प्रशिक्षण

PATNA : बिहार दारोगा और सार्जेंट नियुक्ति परीक्षा का फाइनल रिजल्ट पिछले दिनों ही आया है। अब 1 जुलाई से योगदान की प्रक्रिया शुरू होगी। जुलाई महीने के आखिर या अगस्त से ट्रेनिंग भी शु

अगले महीने शुरू हो जाएगी दारोगा और सार्जेंट की ट्रेनिंग, राजगीर के पुलिस अकादमी में होगा प्रशिक्षण
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : बिहार दारोगा और सार्जेंट नियुक्ति परीक्षा का फाइनल रिजल्ट पिछले दिनों ही आया है। अब 1 जुलाई से योगदान की प्रक्रिया शुरू होगी। जुलाई महीने के आखिर या अगस्त से ट्रेनिंग भी शुरू हो जाएगी। दारोगा और सार्जेंट की ट्रेनिंग राजगीर स्थित बिहार पुलिस अकादमी में कराई जाएगी जबकि सिपाही के पद पर बहाल अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग भागलपुर के नाथ नगर स्थित कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर और डुमरा स्थित मिलिट्री पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में होगी।


बिहार पुलिस को जल्द ही 15 हजार से अधिक नए पुलिसकर्मी मिलेंगे। इसमें 11,880 सिपाही, 2,200 से अधिक दारोगा व सार्जेट शामिल है। राजगीर पुलिस अकादमी और डुमरांव ट्रेनिंग सेंटर में चल रहे 1,600 पुलिसकर्मियों का प्रशिक्षण अगले माह पूरा हो जाएगा।


नए पुलिसकर्मियों के मिलने के बाद पुलिस को कानून-व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ अनुसंधान में भी मदद मिलेगी। पुलिस पर काम का दबाव भी पहले की तुलना में कम होगा। नए सिपाहियों का प्रशिक्षण जुलाई माह से शुरू होगा। सिपाहियों को कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर नाथनगर के साथ डुमराव स्थित मिलिट्री पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण दिया जाएगा।


इसमें बड़ी संख्या में महिला सिपाही भी शामिल हैं। वहीं सहायक अवर निरीक्षक व दारोगा के लिए चयनित पुलिसकर्मियों को राजगीर स्थित बिहार पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनका प्रशिक्षण भी जुलाई के अंतिम सप्ताह या अगस्त से शुरू होने की उम्मीद है।

टैग्स