ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

Operation Sindoor: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बढ़ाई गई पटना एयरपोर्ट की सुरक्षा, अबतक चार फ्लाइट रद्द; अलर्ट जारी

Operation Sindoor: सेना की तरफ से पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाए जाने के बाद पटना एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. चप्पे-चप्पे पर सीआईएसएफ के जवानों को तैनात किया गया है.

Operation Sindoor
पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Operation Sindoor: भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पटना एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एयरपोर्ट के चप्पे-चप्पे पर सीआईएसएफ के जवानों को तैनात किया गया है और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। पटना एयरपोर्ट से आने-जाने वाली चार फ्लाइट को भी रद्द किया गया है।


दरअसल, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के बाद सेना के द्वारा पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पटना एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था टाइट कर दी गई है। सीआईएसएफ के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। वहीं पटना एयरपोर्ट से आने जाने वाले चार विमान को रद्द कर दिया गया है। 


इंडिगो की विमान संख्या 6e 6485 जो 1:25 पर भुवनेश्वर से पटना आगमन होना था, उसको रद्द कर दिया गया है। वहीं दूसरी फ्लाइट की बात करें तो इंडिगो की विमान संख्या 6e   6394 सुबह-सुबह 9:15 पर पटना आनी थी चंडीगढ़ से इसको भी रद्द कर दिया गया है।


वहीं पटना एयरपोर्ट से जाने वाले दो विमान को रद्द कर दिया गया है। इंडिगो की विमान संख्या 6e 6394 जिसे सुबह 9:55 पर उड़ान भरकर भुनेश्वर जाना था, उसे रद्द कर दिया गया है। वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस की विमान संख्या आई एक्स 1591 गाजियाबाद जिसे 11:55 में गाजियाबाद के लिए उड़ान भरना था जिसे रद्द कर दिया गया है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पटना एयरपोर्ट पर पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता