ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : एक क्लिक पर मिलेगा हर गांव के जमीन मालिकों का नाम और रकबा मिलेगा

DESK : बिहार के हरेक गांव के जमीन मालिकों का नाम और उनके द्वारा धारित जमीन का ब्यौरा चकबन्दी निदेशालय के वेबसाइट उपलब्ध होगा. बस एक क्लिक पर कोई भी शख्स यह जान जाएगा कि किसी ग

बिहार : एक क्लिक पर मिलेगा हर गांव के जमीन मालिकों का नाम और रकबा मिलेगा
Anamika
2 मिनट

DESK : बिहार के हरेक गांव के जमीन मालिकों का नाम और उनके द्वारा धारित जमीन का ब्यौरा चकबन्दी निदेशालय के वेबसाइट उपलब्ध होगा. बस एक क्लिक पर कोई भी शख्स यह जान जाएगा कि किसी गांव में एक चक का रकबा कितना है और इसका मालिक कौन है. 

चकबन्दी पूरा होने के बाद म्युटेशन सहित राजस्व के सारे काम इसी के जरिए संपादित होंगे और भू-अर्जन में भी आंकड़े जुटाने में सरकार को सहूलियत होगी. इसकी जानकारी चकबन्दी निदेशक ने दी है. जल्ह ही चकबंदी निदेशालय का वेबसाइट बनकर तैयार हो जाएगा. भूमि सर्वेक्षण के तत्काल बाद चकबन्दी शुरू होगी. भूमि सर्वेक्षण का आउटपुट ही चकबन्दी का इनपुट होगा. 

भूमि सर्वेक्षण के बाद उपलब्ध कराए गए मानचित्र एवं खतियान के आधार पर ही चक काटने का काम होगा. इस प्रकार चकबन्दी के बाद संबंधित मौजों में प्लॉटों की संख्या काफी कम हो जाएगी. खतियान भी नया बन जाएगा. मंगलवार को शास्त्रीनगर स्थित बिहार सर्वे प्रशिक्षण संस्थान में बिहार के सभी पांच जिलों में काम कर रहे चकबन्दी पदाधिकारी जुटे थे. इस दौरान चकबन्दी में आधुनिक प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से पारदर्शिता, एकरुपता एवं संपूर्णता सुनिश्चित करने पर विचार किया गया. इस मौके पर अपर मुख्य सचिव-सह-निदेशक, चकबन्दी ने कहा कि इसका उद्देश्य जमीन का बेहतर प्रबंधन, भू-विवादों को कम-से-कम करना और सरकारी जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. सरकार को उम्मीद है कि चकबन्दी पूरा होने के बाद उद्योग धंधो को आकर्षित करने में मदद मिलेगी.