ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपभरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिप

एक्शन में BPSC : टीचर बहाली पर सवाल उठाने वाले इन चार लोगों को जारी हुआ नोटिस, इस दिन तक देना होगा जवाब

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग के तरफ से आयोगित शिक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम पर सवाल उठाने वाले चार शिक्षक अभ्यर्थियों को अब आयोग के तरफ से नोटिस भेजा गया है। इन अभ्यर्थियों ने बीपी

एक्शन में BPSC : टीचर बहाली पर सवाल उठाने वाले इन चार लोगों को जारी हुआ नोटिस, इस दिन तक देना होगा जवाब
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग के तरफ से आयोगित शिक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम पर सवाल उठाने वाले चार शिक्षक अभ्यर्थियों को अब आयोग के तरफ से नोटिस भेजा गया है। इन अभ्यर्थियों ने बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा रिजल्ट की कट ऑफ पर सवाल उठाए थे। इसकी सूचना आयोग की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई है।


 इसके साथ ही इस चार लोगों का नाम, रोल नंबर और फोटो भी सार्वजनिक किया गया है। जिन अभ्यर्थियों को नोटिस जारी किया गया है उनमें किशोर कुमार, मो. सरफराज आलम, मामून राशिद और पिंकी कुमारी के नाम शामिल हैं। अब इन्हें आगे की परीक्षाओं से बैन करने की तैयारी की जा रही है।इन लोगों ने आयोग के तरफ से शिक्षक भर्ती परीक्षा की जारी कटऑफ पर सवाल उठाया था। इन्होंने गलत कटऑफ का आरोप लगाया था और मीडिया में बयानबाजी की थी। इसके बाद अब इन लोगों को नोटिस जारी किया गया है। 


आयोग ने कहा कि बिना तथ्य के सत्यापन किए बगैर बीपीएससी की छवि धूमिल की गई है। बीपीएससी ने इनसे एक हफ्ते के भीतर जवाब मांगा गया है। आयोग ने नोटिस में लिखा है कि एक सप्ताह के अंदर यदि तथ्यों के साथ जबाव नहीं दिया गया, तो माना जाएगा कि इनके पास कोई तथ्य नहीं हैं। इसके बाद बीपीएससी कानूनी कार्रवाई करेगा और इन अभ्यर्थियों को आगे की हरेक परीक्षाओं से वंचित किया जाएगा।


आपको बताते चलें कि, दो दिन पहले ही बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में दूसरे के बदले परीक्षा देने और आधार कार्ड में गड़बड़ी सहित अन्य मामलों में 20 अभ्यर्थियों पर कार्रवाई की थी। सभी को नोटिस जारी करते हुए पांच सालों के लिए आगे की परीक्षाओं से प्रतिबंधित कर दिया गया। अब बीपीएससी गलत आरोप लगाने और फालतू बयानबाजी करने वाले अभ्यर्थियों पर शिकंजा कसने जा रहा है।