ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

अब सिपाही बनेंगे ASI, मिलेगा प्रमोशन, DGP ने जारी किया आदेश

PATNA: बिहार पुलिस के कॉन्स्टेबल के लिए अच्छी खबर हैं। मैट्रिक पास सिपाही को अब प्रोन्नति का लाभ मिलेगा। पंचायत चुनाव को लेकर सिपाही को प्रमोशन देकर ASI बनाने का आदेश दिया गया

अब सिपाही बनेंगे ASI, मिलेगा प्रमोशन, DGP ने जारी किया आदेश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार पुलिस के कॉन्स्टेबल के लिए अच्छी खबर हैं। मैट्रिक पास सिपाही को अब प्रोन्नति का लाभ मिलेगा। पंचायत चुनाव को लेकर सिपाही को प्रमोशन देकर ASI बनाने का आदेश दिया गया है।


सभी क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक और उपमहानिरीक्षक को यह आदेश दिया गया है। सिपाहियों के प्रमोशन को लेकर DGP एसके सिंघल ने ये आदेश दिये। जिसके तहत इसका लाभ मैट्रिक पास सिपाहियों को ही मिलेगा। 


बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी पत्र में यह कहा गया है कि पंचायत चुनाव को स्वच्छ निष्पक्ष भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए काफी संख्या में पुलिसकर्मियों और पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जानी है। पंचायत चुनाव को लेकर DGP ने पुलिस बल प्रतिनियुक्ति करने को कहा है।  


20 सितंबर से 13 दिसंबर तक प्रोन्नति देते हुए पुलिस पदाधिकारियों की कमी पूरी की जा सकती है। प्रमोशन के दौरान कोई आर्थिक या अन्य लाभ दिया नहीं दिया जाएगा। डीजीपी ने यह भी निर्देश दिया कि जरूरत के अनुसार अपने क्षेत्र में पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल की अंतर जिला प्रतिनियुक्ति भी की जाए। वही सिपाहियों को प्रमोशन देकर ASI बनाने का निर्देश दिया गया है। 

टैग्स