ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

अब नहीं चलेगी ऑटो ड्राइवर की मनमानी, सरकार ने बना लिया ये प्लान

PATNA : बिहार में जाम की समस्या एक आम समस्या है। इससे निजात को लेकर सरकार कई तरह की योजना बनाते रहती है। इस बीच अब राजधानी पटना में जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए सभी शह

अब नहीं चलेगी ऑटो ड्राइवर की मनमानी, सरकार ने बना लिया ये प्लान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA  : बिहार में जाम की समस्या एक आम समस्या है। इससे निजात को लेकर सरकार कई तरह की योजना बनाते रहती है। इस बीच अब राजधानी पटना में जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए सभी शहरों में ऑटों का रूट तय करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए परिवहन विभाग ने सभी जिलों से रिपोर्ट मांगी है।  जिसमें किस रूट में कितना जाम है. इसका पूरा ब्योरा रहेगा। 


मिली जानकारी के मुताबिक, तय रूट के अलावा भीड़- भाड़ वाले इलाकों में कुछ घंटों का समय भी तय होगा, ताकि लोगों को सहूलियत भी हो और जाम भी नहीं लगे क्योंकि कई शहरों में ऐसे बाजार होते हैं, जहां बड़ी सवारी गाड़ियां नहीं पहुंच पाती हैं और आवागमन के लिए बहुत साधन भी नहीं हैं। ऐसे में उन इलाकों में ऑटो चलाने के लिए समय तय किया जायेगा। 


अधिकारियों के मुताबिक रिपोर्ट तैयार करने के बाद सभी ऑटो एसोसिएशन के साथ एक बैठक की जायेगी और उनके साथ भी तय रूट को लेकर चर्चा की जायेगी। इसके बाद यह सबसे पहले पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, पूर्णिया व भोजपुर में यह सुविधा शुरू की जाएगी। उसके बाद अन्य जिलों में इस नियम को लागू किया जाएगा। 


इसके साथ ही साथ परिवहन विभाग के तरफ से सभी जिलों को यह दिशा-निर्देश भेजा है कि, सभी स्कूली बसों में व्हीकल लोकशन ट्रैकिंग डिवाइस(वीएलटीडी) एवं इमरजेंसी बटन इसे लगाया जाये, ताकि बच्चे-बच्चियां अपनी खुद की परेशानियों की शिकायत कर सकें। वहीं, जरूरत पड़ने पर बटन की मदद से अपराधियों को पकड़ा जा सके. इससे स्कूली छात्राएं और सुरक्षित हो सकेंगी।