ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

अब हर साल बिहार के 100 बच्चे करेंगे इसरो की सैर, टैलेंट सर्च एग्जाम पास करने वाले 50 छात्र और 50 छात्राओं का होगा चयन

PATNA: बिहार के 100 बच्चे हर साल बेंगलुरु स्थित इसरो की सैर करेंगे। सभी 38 जिलों से कम से कम दो छात्रों का चयन होगा। पहले चरण में 100 बच्चों को इसरो भेजा जाएगा। जिसमें 50 छात्र और

अब हर साल बिहार के 100 बच्चे करेंगे इसरो की सैर, टैलेंट सर्च एग्जाम पास करने वाले 50 छात्र और 50 छात्राओं का होगा चयन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के 100 बच्चे हर साल बेंगलुरु स्थित इसरो की सैर करेंगे। सभी 38 जिलों से कम से कम दो छात्रों का चयन होगा। पहले चरण में 100 बच्चों को इसरो भेजा जाएगा। जिसमें 50 छात्र और 50 छात्राएं अंतरिक्ष की दुनिया में कदम रखेंगे। इस बात की जानकारी शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने दी। 


पटना बीआईटी में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस उत्सव 2024 के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। इसरो की तरफ से टैलेंट सर्च एग्जाम का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में सफल होने छात्र-छात्राओं को शिक्षा विभाग इसरो की सैर पर भेजेगा। सफल बच्चों को शिक्षा विभाग की ओर से  प्रोत्साहित किया जाएगा। 


उन्होंने बताया कि बिहार के बच्चे काफी मेधावी होते हैं। बिहार के छात्र-छात्राओं में अंतरिक्ष के बारे में जानने की रूची बढ़ी है। इसी को देखते हुए शिक्षा विभाग यह कदम उठाने जा रही है। बता दें कि 23 अगस्त 2024 को ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ मनाया जायेगा। इसे लेकर एक माह का उत्सव मनाया जा रहा है। इसी के तहत आज पटना में उत्सव मनाया गया। इस  उत्सव का समापन 23 अगस्त को दिल्ली में होगा।

टैग्स