ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

BPSC Paper Leak मामले में आज कोई बड़ा खुलासा कर सकती है एसआईटी, आईएएस को पेपर भेजने वाला गिरफ्तार

PATNA : BPSC पेपर लीक कांड की जांच कर रही एसआईटी आज इस मामले में कोई बड़ा खुलासा कर सकती है। ताजा खबर यह है कि एसआईटी ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है जिसने आईएएस अधिकारी रंज

BPSC Paper Leak मामले में आज कोई बड़ा खुलासा कर सकती है एसआईटी, आईएएस को पेपर भेजने वाला गिरफ्तार
Editor
2 मिनट

PATNA : BPSC पेपर लीक कांड की जांच कर रही एसआईटी आज इस मामले में कोई बड़ा खुलासा कर सकती है। ताजा खबर यह है कि एसआईटी ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है जिसने आईएएस अधिकारी रंजीत कुमार सिंह को वायरल क्वेश्चन पेपर भेजा था। इस शख्स से लगातार पूछताछ चल रही थी और आखिरकार एसआईटी ने वायरल क्वेश्चन पेपर भेजने वाले शख्स को अरेस्ट कर लिया। शुक्रवार को आईएएस अधिकारी रंजीत कुमार सिंह समेत अन्य लोगों से एसआईटी ने महत्वपूर्ण जानकारियां लीं थी, इसके बाद आगे क्या एक्शन लिया गया है। माना जा रहा है कि एसआईटी को इस मामले में कोई बड़ी लीड मिली है और यही वजह है कि अब पेपर लीक कांड का खुलासा हो सकता है।


उधर एसआईटी की टीम में आरा के कुंवर सिंह कॉलेज के प्रिंसिपल और सेंटर सुपरिटेंडेंट डॉ योगेंद्र प्रसाद सिंह, कॉलेज में स्टैटिक मजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात बड़हरा के बीडीओ जयवर्धन गुप्ता, कॉलेज के प्रोफेसर और कंट्रोलर सुशील कुमार सिंह के साथ–साथ सहायक सेंटर सुपरिटेंडेंट अगम कुमार को एसआईटी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इन सबकी गिरफ्तारी 10 मई को की गई थी। 8 मई को BPSC पीटी परीक्षा का क्वेश्चन पेपर लीक हो गया था और यह खबर सबसे पहले कुंवर सिंह कॉलेज से आई थी। 


क्वेश्चन पेपर लीक मामले में एसआईटी ने BPSC के कई कर्मियों से भी पूछताछ की है। कई जिलों में एसआईटी की अलग-अलग टीमों ने छापेमारी की है। आरा के साथ-साथ कई अन्य जिलों से भी इससे पहले कांड के तार तलाशने की कोशिश की गई है लेकिन अब ऐसा लगता है कि एसआईटी को अहम सुराग मिल चुका है और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।