ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश ✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश ✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार में आज से खुले रहे हैं कोर्ट, जिला और अनुमंडल में फिजिकल के साथ वर्चुअल कामकाज

PATNA : कोरोना काल में बंदी के बाद आज पहली बार जिला और अनुमंडल स्तर पर न्यायालयों में रौनक लौटेगी। पटना हाईकोर्ट प्रशासन के निर्देश पर सभी जिला और अनुमंडल न्यायालयों में आज से कामक

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : कोरोना काल में बंदी के बाद आज पहली बार जिला और अनुमंडल स्तर पर न्यायालयों में रौनक लौटेगी। पटना हाईकोर्ट प्रशासन के निर्देश पर सभी जिला और अनुमंडल न्यायालयों में आज से कामकाज शुरू हो जाएगा। कोर्ट में फिजिकल के साथ-साथ वर्चुअल कामकाज को जारी रखने का फैसला किया गया है। 


कोर्ट में फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन सख्ती से किया जाएगा। वकीलों के साथ-साथ मुकदमा लड़ने वाले लोगों को भी एहतियात बरतने को कहा गया है। सोमवार को हाईकोर्ट के महानिबंधक नवनीत पांडे ने सभी जिला जज को कोर्ट में कामकाज शुरू करने से संबंधित निर्देश भेज दिया। इस निर्देश के मुताबिक हर न्यायालय में तीन कोर्ट के अलावा दो वर्चुअल कोर्ट भी काम करते रहेंगे। 


हाईकोर्ट ने जो गाइडलाइन जारी की है उसके मुताबिक की जिला जज या एडीजे, सब जज और जुडिशल मजिस्ट्रेट के एक-एक फिजिकल कोर्ट में कामकाज शुरू होगा। लॉकडाउन समाप्त होने के बाद जिला न्यायालयों का 50 फ़ीसदी कामकाज फिजिकल जबकि 50 फ़ीसदी वर्चुअल कोर्ट के तौर पर होगा। गर्मी के मौसम में अधिकतम ढाई घंटे फिजिकल को चलेगा और उसके अलावे 1 घंटे वर्चुअल कोर्ट का भी समय रखा गया है।

टैग्स