ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

आज से फिर गर्मी का सितम, जलाने वाली धूप के साथ बढ़ेगा तापमान; इन जिलों मे चलेगी लू

PATNA : बिहार में आज से फिर से गर्मी का सितम शुरु होने वाला है। राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में सोमवार से गर्म झोंके के साथ 20 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ

आज से फिर गर्मी का सितम,  जलाने वाली धूप के साथ बढ़ेगा तापमान; इन जिलों मे चलेगी लू
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में आज से फिर से गर्मी का सितम शुरु होने वाला है। राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में सोमवार से गर्म झोंके के साथ 20 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ हवा चलेगी। अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों पर दिन में सतही हवा की गति 10 से 15 किमी प्रति घंटा रहने का पूर्वानुमान है। राज्य में अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने का पूर्वानुमान नहीं है। मई में पहली बार रविवार को बक्सर और खगड़िया में लू चली।


दरअसल, राज्य में रविवार का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री और न्यूनतम 20.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अधिकतम सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। हालांकि न्यूनतम तापमान अभी सामान्य से 2.7 डिग्री कम है। दिन में करीब 11 किलोमीटर की रफ्तार से पछिया हवा चली। इससे दोपहर में लू चली। शरीर को जलाने वाली धूप और तपिश भरी गर्मी में बाहर निकलना मुश्किल हो गया। सुबह आठ बजे से ही धूप तीखी हो गई थी। 


वहीं, मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अगले पांच दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि की संभावना है। दिन में तेज धूप निकलेगी। दोपहर में पछिया चलने से लू का एहसास होगा। लोगों को बिना कोई जरूरी काम के घर से बाहर निकले से मना किया गया है। हालांकि, जरूरी काम है भी तो सुरक्षा के साथ ही बाहर निकले की बातें मौसम विभाग के तरफ से कही गई है। 


आपको बताते चलें कि, अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री के साथ बक्सर सबसे गर्म जिला रहा। पटना के अधिकतम तापमान में शनिवार के मुकाबले रविवार को 0.2 डिग्री की वृद्धि हुई। पटना का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस रहा। चंद दिनों की राहत के बाद गर्मी फिर से तेवर दिखाने लगा है।  पछिया हवा चलने से सुबह दस बजे के बाद से ही लू जैसे हालात हो जा रहे हैं। आठ दिनों में अधिकतम तापमान में सात डिग्री का उछाल आ गया है।