ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

आज से 12 से 14 साल वाले बच्चों को लगेगा टीका, पटना में 4.5 लाख बच्चे टारगेट

PATNA : देश में बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ा एलान किया गया है। अब 12 साल से 14 साल की उम्र के बच्चों को भी कोरोना की वैक्सीन लगेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसु

आज से 12 से 14 साल वाले बच्चों को लगेगा टीका, पटना में 4.5 लाख बच्चे टारगेट
First Bihar
2 मिनट

PATNA : देश में बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ा एलान किया गया है। अब 12 साल से 14 साल की उम्र के बच्चों को भी कोरोना की वैक्सीन लगेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने खुद ऐलान करते हुए बताया कि देश में 16 मार्च से 12 से 14 साल के बच्चों के लिए वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया जाएगा। केंद्र सरकार ने कहा है कि इस आयु वर्ग के बच्चों को 'बायोलॉजिकल-ई' द्वारा विकसित कोर्बेवैक्स टीके की दो डोज़ दी जाएगी। इन दोनों के बीच 28 दिनों अंतराल ज़रूरी है। 


पटना में भी इसको लेकर तैयारी कर ली गई है। बुधवार को दो ही स्थानों गर्दनीबाग अस्पताल और गुरुनानक भवन में टीकाकरण की शुरुआत होगी। बच्चे को टीका के लिए परिचय पत्र या फिर आधार कार्ड लेकर जाना होगा। कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन शुरू होने पर सभी केंद्रों पर शुरुआत कर दी जाएगी। 


होली बाद स्कूलों में बच्चों को टीका देने के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। पटना में 12 साल से 14 साल तक के बच्चों की अनुमानित संख्या 4.5 लाख है। इन्हें कोरवेवैक्स टीका पड़ेगा। इसे हैदराबाद की कंपनी बायोलॉजिकल ई लिमिटेड ने तैयार किया है।


दरअसल, मौजूदा समय में देश में 15 वर्ष या उससे अधिक उम्र वालों को ही कोरोना टीका लगाया जा रहा है। इसकी शुरुआत इसी वर्ष 3 जनवरी से की गई थी। इसके पहले चरण में 15 से 18 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन हो रहा है। लेकिन अब सरकार ने इससे आगे बढ़ाते हुए यानी इसके दूसरे चरण में 12 से 14 साल के बच्चों को भी कोरोना की टीका लगाने का निर्णय लिया है और बुधवार से इसकी शुरुआत भी हो जाएगी।