ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

पटना में एक करोड़ रुपये लूटने वाले गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, सभी बदमाशों की पहचान के बाद छापेमारी हुई तेज

दरअसल पटना के रामकृष्णा नगर की जमीन का रजिस्ट्री कराने के लिए कैश लेकर जा रहा था। तभी एक करोड़ रुपये लूटकर नकाबपोश अपराधी नवादा की ओर भाग निकले। जिसके बाद कंकड़बाग थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक को धर दबोचा।

BIHAR POLICE
पुलिस की कार्रवाई
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: राजधानी पटना के कंकड़बाग इलाके में 18 मार्च दिन मंगलवार को एक करोड़ रुपये की लूट हुई थी। दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले की जांच में जुटी पुलिस ने आज बुधवार को एक आरोपी को धर दबोचा है। आरोपी मुकेश जमीन की दलाली करता है, उसे पुलिस ने घटना के चौबीस घंटे के अंदर उठाया है। मुकेश दलाल की गिरफ्तारी की पुष्टि कंकड़बाग थाने के थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने की है।


कंकड़बाग थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि रामकृष्ण नगर के पास जमीन को लेकर डील होनी थी। उसी जमीन के पैसे को लेकर लेन-देन की बात चल रही थी। जमीन के रजिस्ट्री के लिए लोग जा रहे थे कि तभी एक करोड़ रूपये बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट लिया। सभी बाइक बदमाश चेहरे पर नकाब लगाये हुए थे। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी को खंगाला और एक आरोपी मुकेश दलाल को गिरफ्तार किया। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तब उसने सभी आरोपियों के नाम का खुलासा कर दिया। अब पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। कंकड़बाग थानेदार का दावा है कि जल्द ही सभी बदमाश सलाखों के पीछे होंगे।


बताया जाता है कि पीड़ित पटना निवासी रवि कुमार पैसे लेकर जमीन की रजिस्ट्री कराने अपने कुछ साथियों के साथ आया था। इसी दरम्यान कंकड़बाग थाना क्षेत्र के राम लखन पथ रोड नंबर 13 के समीप मंगलवार को 1 करोड़ रुपए की लूट हो गयी। हथियारबंद 8 की संख्या में आए अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़ित कंकड़बाग थाना पहुंचे जहां पुलिस को घटना की जानकारी दी। इधर पुलिस के मामला संज्ञान में आते ही घटना स्थल का मुआयना किया और पीड़ित राजू के बयान के आधार पर अपराधियों की धर पकड़ के लिए छापेमारी शुरू की।


पीड़ित रवि कुमार पटना के बेऊर निवासी पेशे से ट्रेडिंग का कार्य करते हैं। पीड़ित अपने चार चक्का वाहन से कंकड़बाग थाना क्षेत्र के रामलखन पथ रोड नंबर 14 B के पास कुछ दोस्तो के साथ पहुंचे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित रवि कुमार जमीन मालिक गुप्ता जी नाम के व्यक्ति के पास 1 करोड़ लेकर पहुंचे थे जिस दरम्यान 8 की संख्या में हथियार से लैश अपराधियों ने 1 करोड़ लूट लिये और मौके से फरार हो गये।

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता