ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

94 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने को तैयार LJP, संसदीय बोर्ड की बैठक में बनी रणनीति

DELHI : लोक जनशक्ति पार्टी ने विधानसभा की 94 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी पूरी कर ली है. एलजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में बिहार प्रदेश संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष राजू तिवारी ने

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DELHI : लोक जनशक्ति पार्टी ने विधानसभा की 94 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी पूरी कर ली है. एलजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में बिहार प्रदेश संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष राजू तिवारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को 94 विधानसभा सीटों की लिस्ट सौंप दी है.


एलजेपी इन सीटों पर पूरी तरह से चुनाव लड़ने को तैयार है. केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के आवास पर हुई संसदीय बोर्ड की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बोर्ड के सदस्यों के साथ चुनावी रणनीति पर मंथन किया है. इस बैठक में इस बात पर सहमति बनी है कि कि एलजेपी इन 94 विधानसभा सीटों में से किसी पर भी उम्मीदवार देने को तैयार है. विधायक राजू तिवारी ने कहा है कि वह जल्द ही 149 अन्य विधानसभा सीटों की तैयारी से जुड़ी जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष को मुहैया करा देंगे.


इस अहम बैठक में कमिटी ने यह फैसला लिया है कि सभी बूथ एजेंटों से संसदीय बोर्ड बैठक कर पार्टी के विचारों से अवगत करवाएगी और उन्हें पार्टी के शपथ करवा कर बिहार फ़र्स्ट बिहारी फ़र्स्ट के बारें में बताएगी. हर परिस्तिथि के लिए प्रत्याशीयों ने तैयारी कर रखी है. बैठक में चिराग पासवान ने कहा कि वह खुद सभी बूथ एजेंटों से वी॰सी॰ के माध्यम से बात करेंगे. अगर किसी ने भी बोगस लिस्ट बनाई होगी तो पार्टी कार्यवाही करेगी. यह फ़ैसला भी सर्वसहमती से पारित हुआ.


बैठक में  राजू तिवारी ने कहा की सभी प्रत्याशी राष्ट्रीय अध्यक्ष के हर फ़ैसले के साथ हैं. इसके बाद बैठक मे सिलसिलेवार में कोरोना संक्रमण , बाढ़ , बाहर से आए बिहारीयों के जीवन यापन पर , कॉमन मिनीमम प्रोग्राम , चुनाव की तारीख़ों पर और सुशांत सिंह राजपूत के मुद्दे पर चर्चा हुई. 

टैग्स