ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

8 जून के बाद अनलॉक की तरफ बढ़ेगा बिहार! छूट का दायरा बढ़ेगा लेकिन 15 जून तक रह सकती हैं बंदिशें

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर कमजोर पड़ी है। कोरोना वायरस की रफ्तार में आई कमी के बाद अब राज्य सरकार लॉकडाउन से धीरे-धीरे अनलॉक की तरफ आगे बढ़ रही है। सरकार ने पिछल

8 जून के बाद अनलॉक की तरफ बढ़ेगा बिहार! छूट का दायरा बढ़ेगा लेकिन 15 जून तक रह सकती हैं बंदिशें
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर कमजोर पड़ी है। कोरोना वायरस की रफ्तार में आई कमी के बाद अब राज्य सरकार लॉकडाउन से धीरे-धीरे अनलॉक की तरफ आगे बढ़ रही है। सरकार ने पिछले दिनों जब लॉकडाउन-4 की शुरुआत की तो उसमें छूट का दायरा बढ़ाया गया था। लेकिन अब 8 जून के बाद सरकार आखिर कौन सा फैसला लेने जा रही है इस पर सबकी नजरें टिकी हैं। बिहार सरकार 8 जून के बाद एक बार फिर अनलॉक का दायरा बढ़ाएगी लेकिन कई सेक्टर में बंदिशें 15 जून तक लागू रखी जा सकती हैं।


फस्ट बिहार-झारखंड को अधिकारिक सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक बिहार में अभी लॉकडाउन पूरी तरह से खत्म होने की उम्मीद नहीं है। लेकिन अनलॉक की प्रक्रिया सरकार 8 जून के बाद भी जारी रख सकती है। सरकार ने इसके लिए सभी जिलों के डीएम से लोकल लेवल पर फीडबैक लेने की तैयारी शुरू कर दी है। बिहार में 8 जून तक फिलहाल लॉकडाउन-4 लागू है। सरकार को इसके पहले आगे यानी 9 जून से बिहार में किस तरह की गाइडलाइन रहेगी इस पर फैसला लेना है। क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप इस पर आगे फैसला लेगी। लेकिन मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण सभी जिलों के डीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सोमवार को इस पर फीडबैक ले सकते हैं।


बिहार में संक्रमण दर 1% से नीचे जा पहुंचा है। शनिवार को राज्य में संक्रमण की रफ्तार 0.88 फीसदी रही। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 113880 सैंपल की जांच की गई लेकिन केवल 1667 नए मरीजों की पहचान हुई। पटना में पहली बार लंबे अरसे के बाद 100 से कम मरीज मिले हैं। पटना में शनिवार को 71 मरीज मिले जबकि बिहार के सभी जिलों में मरीजों की संख्या 100 से कम रही। आंकड़े बता रहे हैं कि बिहार में संक्रमण की रफ्तार पहले से बेहद कम हुई है लेकिन इस सबके बावजूद सरकार बारिकी से स्थानीय स्थिति का अध्ययन करने के बाद कोई फैसला लेगी।


सूत्र बता रहे हैं कि 9 जून के बाद सरकार बाजार खोलने को लेकर छूट का दायरा और बढ़ा सकती है। अल्टरनेट डे पर दुकानें खोलने का फैसला आगे लागू रखा जा सकता है। संभव है कि 9 जून से दुकानों को खोलने का समय और ज्यादा बढ़ाया जाए। फिलहाल 2 बजे दोपहर तक की दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है। इसे बढ़ाकर शाम तक किया जा सकता है। लेकिन रात के वक्त अभी पाबंदियां लागू रह सकती हैं। इतना ही नहीं परिवहन के सेक्टर में फिलहाल पूरी तरह से छूट देने के मूड में सरकार नहीं दिख रही है। सूत्र बता रहे हैं कि धार्मिक,सामाजिक,राजनीतिक और शैक्षणिक गतिविधियों पर फिलहाल 15 जून तक रोक रखी जा सकती है। हालांकि यह सब कुछ सरकार के फैसले के बाद ही साफ हो पाएगा कि आखिर छूट का दायरा कहां तक जाता है। अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है लेकिन सरकार चाहती है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद कोरोनावायरस बिहार में फिर से ना फैले इसलिए सरकार फूंक-फूंक कर कदम रख रही है।