ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

41 जोड़ी प्लेन का नया विंटर शेड्यूल जारी : पटना से चार जोड़ी नई फ्लाइट शुरु, इतने बजे आएगी पहली विमान

PATNA : पटना एयरपोर्ट ने विमानों का नया विंटर शेड्यूल जारी किया है। यह शेड्यूल पटना एयरपोर्ट पर आने वाली सभी 41 जोड़ी विमानों के लिए जारी किया गया है। इस नए शेड्यूल के मुताबि

 41 जोड़ी प्लेन का नया विंटर शेड्यूल जारी : पटना से चार जोड़ी नई फ्लाइट शुरु, इतने बजे आएगी पहली विमान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : पटना एयरपोर्ट ने विमानों का नया विंटर शेड्यूल जारी किया है। यह शेड्यूल पटना एयरपोर्ट पर आने वाली सभी 41 जोड़ी विमानों के लिए जारी किया गया है। इस नए शेड्यूल के मुताबिक पहली फ्लाइट पटना में सुबह 7. 55 पर आएगा और आखिरी विमान रात 9. 55 पर उड़ान भरेगा। इसके आलावा अब पटना से भुवनेश्वर  जाने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा दी गई।  यहां के लिए डायरेक्ट फ्लाइट फिर से शुरू हो गई है। इससे पटना से पुरी स्थित जगन्नाथपुरी मंदिर में दर्शन करना आसान हो जाएगा। इसके साथ ही दिसंबर के महीने में बंद हुई चंडीगढ़-पटना- भुवनेश्वर के बीच उड़ान भरने वाली इंडिगो की यह नई फ्लाइट फिर से शुरू कर दी गई है।


मिली जानकारी के अनुसार, पटना एयरपोर्ट  के तरफ से जारी यह नया शेड्यूल 25 मार्च तक प्रभावी रहेगा। इससे पहले पटना से 37 जोड़ी विमानों का परिचालन हो रहा था। पटना से सुबह में इंडिगो ने एक नया विमान शुरू किया है। इस नए शेड्यूल के मुताबिक पटना से दिल्ली के लिए अब पहली फ्लाइट इंडिगो की सुबह 8.25 बजे है, आखिरी इंडिगो की ही रात 9.25 बजे है। 


वहीं, इस नए शेड्यूल में भी वाराणसी, प्रयागराज और देवघर के लिए कोई भी फ्लाइट नहीं है। जबकि  दिल्ली-पटना- दिल्ली बीच सबसे अधिक 15 जोड़ी फ्लाइट है। जिसमें कई के समय में बदलाव किया गया है। जबकि मुंबई के लिए पांच फ्लाइट है। वहीं, बेंगलुरु व कोलकाता के लिए 3- 3, हैदराबाद, अहमदाबाद, पुणे व गुवाहाटी के लिए 2-2 है। वहीं अमृतसर, चेन्नई, रांची, लखनऊ, चंडीगढ़ व भुवनेश्वर के लिए एक-एक विमान है।


आपको बताते चलें कि, वतर्मान में इस नए शेड्यूल के मुताबिक पटना एयरपोर्ट पर सबसे अधिक इंडिगो की फ्लाइट है। इसकी कुल  24 जोड़ी विमान पटना से उड़ान भरती है। जबकि स्पाइसजेट की 6 जोड़ी, गो एयर की 5 जोड़ी , एयर इंडिया की 3 जोड़ी, विस्तारा की दो जोड़ी और फ्लाइबिग की एक जोड़ी विमान है। हालांकि, आगामी एक मार्च से गो एयर अहमदाबाद के लिए और इंडिगो बेंगलुरु के लिए एक-एक फ्लाइट शुरू करने वाली है।