ब्रेकिंग
छात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपछात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

26 और 28 मई को पटना में होने वाली है बिजली की बड़ी कटौती, जानिए किस इलाके में नहीं रहेगी बिजली

PATNA: भुसौला ग्रिड के निर्माण के लिए 26 और 28 मई की सुबह 5 बजे से 9 बजे तक यानि 3 घंटे तक दीघा ग्रिड को बंद किया जाएगा। जिसके कारण कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी।

26 और 28 मई को पटना में होने वाली है बिजली की बड़ी कटौती, जानिए किस इलाके में नहीं रहेगी बिजली
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: भुसौला ग्रिड के निर्माण के लिए 26 और 28 मई की सुबह 5 बजे से 9 बजे तक यानि 3 घंटे तक दीघा ग्रिड को बंद किया जाएगा। जिसके कारण कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। अब जानिए कि पटना के किन इलाकों में लाइन नहीं रहेगा। पटना के ओल्ड दीघा, न्यू दीघा, दीघा जीआईएस, एक्साइज कॉलोनी, लीड्स एशियन, राजापुर, पाटलिपुत्र सब स्टेशन में बिजली चार घंटे नहीं रहेगी। सुबह 5 बजे से टंकी में पानी भर ले ताकि परेशानी ना झेलनी पड़े।  


बिजली विभाग ने अपील की है कि 4 घंटे तक बिजली नहीं रहने से समस्या हो सकती है। इस दौरान पानी को लेकर व्यवस्था कर लें। पहले से पानी के साथ मोबाइल चार्जिंग से लेकर बिजली के उपयोग वाले अन्य उपकरणों का काम पूरा कर लिया जाए जिससे कटौती से कोई विशेष परेशानी ना हो। बिजली कटौती 4 घंटे की है इस दौरान लोग बिजली आने की कोई उम्मीद ना रखे।


बिजली विभाग की माने तो इन दोनों दिन यानि 26 और 28 मई को पटना के दीघा, गोला रोड, मिथिला कॉलोनी ,दीघा आशियाना रोड, नासरीगंज, आर.बी.आई कॉलोनी, पॉलसन रोड, रामजी चक, बाटा मोड़, भट्टी रोड ,सदर बाजार, पेठिया बाजार, बड़ी मछुआ टोली, भट्टी रोड, आशियाना नगर, एक्साइज कॉलोनी, मजिस्ट्रेट कॉलोनी, आकाशवाणी रोड, अंबेडकर पथ, श्यामल हॉस्पिटल, ऊर्जा ग्राम, इंडस्ट्रियल एरिया दीघा, हथुआ कोठी, दीघा हाट, जय प्रकाश नगर, निराला नगर, घुरदौर रोड, जगदम्बा इस्पात, नेपाली नगर, पाटलिपुत्रा सहित 50 से अधिक इलाकों में सुबह 5 बजे से 9 बजे तक यानि 4 घंटे बिजली नहीं रहेगी। 


नये ग्रिड के बन जाने से लोगों को बिजली की समस्या से मुक्ति मिलेगी। नए ग्रिड भूसौला के निर्माण को लेकर यह फैसला लिया गया है। इस ग्रिड के बन जाने के बाद एम्स, फुलवारी, अनीसाबाद, खगौल, वाल्मी सहित कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति पहले से बेहतर हो जाएगी। लोगों को बिजली की आंखमिचौली से भी निजात मिल पाएगा।    






टैग्स