ब्रेकिंग
Bihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तारBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार

25 की उम्र में 14 साल की राबड़ी से लालू ने की थी शादी, मना रहे हैं 49वां सालगिरह

PATNA : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव आज यानी बुधवार को अपनी शादी की 49वीं सालगिरह मना रहे हैं. 49 साल के इस वैवाहिक जीवन के सफर में लालू यादव और राबड़ी देवी ने कई उतार-चढ़ाव देखे.

25 की उम्र में 14 साल की राबड़ी से लालू ने की थी शादी, मना रहे हैं 49वां सालगिरह
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव आज यानी बुधवार को अपनी शादी की 49वीं सालगिरह मना रहे हैं. 49 साल के इस वैवाहिक जीवन के सफर में लालू यादव और राबड़ी देवी ने कई उतार-चढ़ाव देखे. आपको बता दें राजद सुप्रीमो की शादी एक जून 1973 को हुई. इस लिहाज से दंपती इस बार अपनी 49वीं सालगिरह मना रहे हैं.


आज ही के दिन 1 जून 1973 को लालू यादव और राबड़ी देवी विवाह के बंधन में बंधे थे. उस वक्त लालू यादव की उम्र 25 साल थी और राबड़ी 14 साल की थीं. दोनों की शादी अरेंज मैरेज थी. लेकिन इसमें भी जबरदस्त हंगामा हुआ था. जहां राबड़ी देवी संपन्न परिवार से थीं तो लालू यादव साधारण घर से थे. राबड़ी के चाचा शादी के लिए तैयार न थे. उस वक्त लालू को एक-एक पैसे की तंगी थी. उनका घर झोपड़ी का था. 


बता दें राबड़ी से लालू की शादी उनके पिता ने तय की थी. राबड़ी देवी के परिवार के लोग लालू परिवार से संपन्न थे. लालू को राबड़ी के पिता ने शादी के समय देहज में सोना, 20 हजार रुपए नकद, पांच बीघा जमीन और दो गाय दी थी. आपको बता दें कि शादी की सालगिरह हो या जन्मदिन या कोई और मौका दोनों इस खास मौके पर गुलाब देते है. राबड़ी देवी अपने पति लालू यादव को लाल गुलाब देती हैं. लालू यादव के तंगहाली के दिनों में राबड़ी देवी उनके साथ खुशी से रहीं और कभी शिकायत नहीं किया. राबड़ी के इस व्यवहार के लालू कायल रहे. 

टैग्स