ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

BIHAR NEWS : 19 दिसंबर से होगा बिहार बिजनेस कनेक्ट, 80 देशों के निवेशक आएंगे पटना

PATNA : बिहार में निवेशकों की दूसरी समिट की तारीख सामने आ गई है। बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 का आयोजन 19 और 20 दिसंबर को राज्य की राजधानी पटना में होगा। इस दो दिवसीय समारोह में 80 देश

BIHAR NEWS : 19 दिसंबर से होगा बिहार बिजनेस कनेक्ट, 80 देशों के निवेशक आएंगे पटना
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में निवेशकों की दूसरी समिट की तारीख सामने आ गई है। बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 का आयोजन 19 और 20 दिसंबर को राज्य की राजधानी पटना में होगा। इस दो दिवसीय समारोह में 80 देशों के निवेशक शामिल होंगे। इसके अलावा कई केंद्रीय मंत्री, केंद्रीय मंत्रालयों के सचिव, उद्योग जगत के महारथी भी हिस्सा लेंगे।


बिहार बिजनेस कनेक्ट-2 को सफल बनाने के लिए सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। पिछले साल भी बिहार बिजनेस कनेक्ट का आयोजन किया गया था, जिसमें विभिन्न देशों के निवेशकों के साथ 50 हजार करोड़ रुपये के निवेश के करार किए गए थे। बिहार बिजनेस कनेक्ट में रजिस्ट्रेशन के लिए एक आधिकारिक वेबसाइट पहले ही लॉन्च की जा चुकी है।


राज्य सरकार के अधिकारी ने बताया कि पिछले साल बिजनेस समिट में 3000 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इस बार 5000 का लक्ष्य रखा गया है। बिहार सरकार की ओर से अब तक 82 देशों को न्योता भेजा गया है। इसके अलावा देश भर के विभिन्न उद्योग संगठनों के पदाधिकारियों को भी इस समिट में आमंत्रित किया जाएगा।


वहीं, बिहार के उद्योग और पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने निवेशकों को आकर्षित करने के लिए देशभर के विभिन्न शहरों में रोड शो आयोजित किए। इसकी शुरुआत बीते जुलाई महीने में कोलकाता से हुई थी। हाल ही में बिहार के चमड़ा उद्योग ने निवेशकों को आकर्षित किया है। तीन दिन पहले कानपुर में बिहार लेदर निवेशक सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें उद्योग जगत के महारथी, नीति निर्माताओं और निवेशकों ने हिस्सा लिया था। बिहार बिजनेस कनेक्ट के जरिए राज्य में कपड़ा, फूड प्रोसेसिंग, ईवी जैसे उभरते सेक्टर में बड़ा निवेश आने की उम्मीद है। इससे राज्य के आर्थिक विकास को गति मिलेगी और रोजगार पैदा होंगे।


बता दें कि पिछले साल भी दिसंबर महीने में बिहार बिजनेस कनेक्ट का आयोजन किया गया था। इसमें कई देशों के निवेशक शामिल हुए थे। 278 कंपनियों ने राज्य में निवेश की इच्छा जताते हुए 50 हजार करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर किए थे। उस समय राज्य में महागठबंधन की सरकार थी। तत्कालीन डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने इस समिट को सफल करार देते हुए खूब प्रचारित किया था।