ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

पटना से 120 किलो गांजा के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, नये साल के जश्न की थी तैयारी

पटना की चित्रगुप्तनगर थाना पुलिस ने 120 किलो गांजा के साथ 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन सभी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गांजा की इस बड़ी खेप को नये साल के जश्न में खपाने की योजना थी।

bihar
पुलिस की कार्रवाई
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चित्रगुप्तनगर थाना पुलिस ने संगठित गांजा तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 120 किलोग्राम गांजा बरामद किया है और 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।


पुलिस को 28 दिसंबर 2025 को गुप्त सूचना मिली थी कि राजेंद्र नगर आरओबी के नीचे एक चारपहिया वाहन में मादक पदार्थ की बड़ी खेप खड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल इलाके की घेराबंदी की। पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद कुछ युवक भागने लगे, लेकिन त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी को पकड़ लिया।


मौके पर की गई तलाशी के दौरान ट्रॉली बैग और बोरियों से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। शुरुआती पूछताछ में तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ, जिसके आधार पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। वहां से भी गांजा, मोबाइल फोन और वाहन बरामद किए गए।


इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने गांजा के अलावा मोबाइल फोन, वॉकी-टॉकी, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और तीन चारपहिया वाहन जब्त किए हैं, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि तस्करी पूरी तरह संगठित और योजनाबद्ध तरीके से की जा रही थी।


नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) परिचय कुमार ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और नशे के कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।