ब्रेकिंग
साइकिल से जा रहे प्राइवेट शिक्षक को हाइवा ने कुचला, मौके पर मौत; आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जामBihar News : अनंत सिंह-नीरज की लड़ाई के बीच ललन सिंह पहुंचे पटना, जेडीयू में विवाद के सवाल पर क्या कहा पटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसाइकिल से जा रहे प्राइवेट शिक्षक को हाइवा ने कुचला, मौके पर मौत; आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जामBihar News : अनंत सिंह-नीरज की लड़ाई के बीच ललन सिंह पहुंचे पटना, जेडीयू में विवाद के सवाल पर क्या कहा पटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

Patna News: पटना में दीघा से कोईलवर तक जेपी गंगा पथ का निर्माण, 5,676 करोड़ के प्रोजेक्ट को पूरा होने में लगेंगे इतने साल

Patna News: पटना में दीघा से कोईलवर तक 35.65 किमी जेपी गंगा पथ बनेगा। 5676 करोड़ की लागत, 4 साल में निर्माण, 10 साल मेंटेनेंस। टेंडर प्रक्रिया हुई शुरू।

Patna News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Patna News: पटना को ट्रैफिक जाम से राहत देने और कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए जेपी गंगा पथ का विस्तार अब दीघा से कोईलवर तक होगा। बिहार राज्य पथ विकास निगम ने इस 5676.88 करोड़ रुपये के मेगा प्रोजेक्ट के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। 35.65 किलोमीटर लंबे इस पथ को चार साल में पूरा करने का लक्ष्य है, और निर्माण के बाद चयनित एजेंसी को 10 साल तक इसका मेंटेनेंस करना होगा। यह प्रोजेक्ट न सिर्फ पटना, बल्कि आसपास के इलाकों के लिए भी गेम-चेंजर साबित होगा।


21 फरवरी 2025 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना की प्रगति यात्रा के दौरान इस प्रोजेक्ट की घोषणा की थी। 25 फरवरी को इसे मंजूरी मिली, जिसके बाद बिहार राज्य पथ विकास निगम ने तेजी से काम शुरू किया। टेंडर 3 जून तक भरे जाएंगे। इस पथ में दीघा से शेरपुर तक 12.5 किमी एलिवेटेड रोड और शेरपुर से कोईलवर तक 23 किमी सड़क बनेगी, जिसमें 4.5 किमी एलिवेटेड और 18.5 किमी मिट्टी के बांध पर होगी। शाहपुर के पास कनेक्टिविटी और शेरपुर-दिघवारा सिक्स-लेन पुल से जोड़ने की योजना है।


जेपी गंगा पथ का यह विस्तार पटना के ट्रैफिक को सुगम बनाएगा और कोईलवर, शेरपुर जैसे इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी देगा। दीघा में जेपी सेतु के पास इसका कनेक्शन होगा, जिससे यात्रा और तेज होगी। सूत्रों के मुताबिक, कंसलटेंट ने एलाइनमेंट तैयार कर लिया है, और निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। यह प्रोजेक्ट बिहार की इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास की दिशा में बड़ा कदम है।