ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

PATNA NEWS: जितिया व्रत पर स्नान करने गये 4 लोग सोन नदी में डूबे, एक बच्ची का शव बरामद, अन्य की तलाश जारी

PATNA: पटना से सटे बिहटा से बड़ी खबर आ रही है जहां सोन नदी में चार लोग डूब गये हैं। एक की लाश बरामद की गयी है जबकि अन्य तीन की तलाश जारी है. बताया जाता है कि चारों जितिया व्रत

PATNA NEWS: जितिया व्रत पर स्नान करने गये 4 लोग सोन नदी में डूबे, एक बच्ची का शव बरामद, अन्य की तलाश जारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना से सटे बिहटा से बड़ी खबर आ रही है जहां सोन नदी में चार लोग डूब गये हैं। एक की लाश बरामद की गयी है जबकि अन्य तीन की तलाश जारी है. बताया जाता है कि चारों जितिया व्रत पर स्नान करने के लिए सोन नदी के घाट पर गये थे तभी यह हादसा हो गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


पटना जिले के बिहटा थानाक्षेत्र के अमनाबाद हलकोरिया चक गांव के सोन नदी घाट पर बुधवार की शाम जितिया पर्व को लेकर नहाने गए चार लोग डूब गये। एक का शव बरामद किया गया है। जबकि अन्य की तलाश जारी है। मृतक की पहचान अमनाबाद गांव के हलकोरिया चक निवासी शिवनारायण राय की पुत्री अंजली कुमारी के रूप में हुई है जबकि अन्य की पहचान ललिता देवी ,सोनी कुमारी, तरेगनी  कुमारी के रूप में हुई है। 


फिलहाल तीनों की तलाश जारी है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी हुई है। घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष राजकुमार पांडे ने बताया कि अमनाबाद के हलकोरिया चक इलाके में जितिया पर्व को लेकर सोन नदी में नहाने गए चार लोग डूबने की सूचना मिली जहां पुलिस की टीम और स्थानीय प्रशासन की टीम के अलावा एसडीआरएफ की टीम मौके पहुंची । जहां एक शव को बार्म्डकिया गया है अन्य की तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है।PATNA NEWS: जितिया व्रत पर स्नान करने गये 4 लोग सोन नदी में डूबे, एक बच्ची का शव बरामद, अन्य की तलाश जारीPATNA NEWS: जितिया व्रत पर स्नान करने गये 4 लोग सोन नदी में डूबे, एक बच्ची का शव बरामद, अन्य की तलाश जारी

PATNA NEWS: जितिया व्रत पर स्नान करने गये 4 लोग सोन नदी में डूबे, एक बच्ची का शव बरामद, अन्य की तलाश जारी

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Mayank Kumar

FirstBihar संवाददाता