ब्रेकिंग
Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦Bihar News : घर में नोटों की गड्डियां, सास के नाम करोड़ों की संपत्ति! बिहार के इंजीनियर के यहां छापेमारी में बड़ा खुलासा✦BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦Bihar News : घर में नोटों की गड्डियां, सास के नाम करोड़ों की संपत्ति! बिहार के इंजीनियर के यहां छापेमारी में बड़ा खुलासा✦BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी

झारखंड से पटना आई दो डांसर बहनों से सामूहिक दुष्कर्म, 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज; एक आरोपी गिरफ्तार

Bihar Crime News: पटना के नौबतपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दो डांसर बहनों ने 13 लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने जांच तेज कर दी है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया...

झारखंड से पटना आई दो डांसर बहनों से सामूहिक दुष्कर्म, 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज; एक आरोपी गिरफ्तार
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर अनुमंडल के नौबतपुर थाना क्षेत्र में दो डांसर बहनों के साथ कथित गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. पीड़ित दोनों बहनें झारखंड की रहने वाली हैं और एक तिलक समारोह में डांस कार्यक्रम करने के लिए पटना पहुंची थीं. दोनों ने 13 लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है.


पीड़िताओं की शिकायत के बाद नौबतपुर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है.


जानकारी के अनुसार, पीड़ित दोनों बहनों ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उन्हें नौबतपुर थाना क्षेत्र के बेलूरा रामपुर निवासी मुन्ना कुमार ने 18 जून को एक तिलक समारोह में डांस कार्यक्रम के लिए बुलाया था. दोनों बहनें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वहां पहुंची थीं.


पीड़िताओं का आरोप है कि कार्यक्रम के बाद उन्हें एक जगह रोक लिया गया और उनके साथ जबरदस्ती की गई. शिकायत में बताया गया है कि दोनों बहनों को बंधक बनाकर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया.


इस मामले में पीड़िताओं ने मुन्ना कुमार, उसके चचेरे भाई सूरज कुमार, दोस्त भानु कुमार समेत कुल 13 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. इनमें 10 लोगों के नाम स्पष्ट रूप से बताए गए हैं, जबकि तीन अन्य अज्ञात बताए गए हैं.


घटना की सूचना मिलते ही नौबतपुर थाना पुलिस सक्रिय हो गई. पुलिस टीम ने पीड़िताओं से संपर्क कर उनका बयान दर्ज किया और जरूरी मेडिकल जांच की प्रक्रिया शुरू कराई.


मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर FSL (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को बुलाया गया. टीम ने मौके से वैज्ञानिक और भौतिक साक्ष्य जुटाए हैं, ताकि जांच को मजबूत बनाया जा सके.


फुलवारी शरीफ डीएसपी-2 दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस को 19 जून को नौबतपुर थाना क्षेत्र में दो महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी.


उन्होंने बताया कि पीड़िताओं का बयान लिया जा रहा है और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की जांच की जा रही है. मामले की निगरानी वरिष्ठ अधिकारियों के स्तर पर की जा रही है.


पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी मुन्ना कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ कर घटना में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.


वहीं पुलिस की अलग-अलग टीमें अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं.