ब्रेकिंग
पटना से गयाजी सिर्फ 90 मिनट में! इस महीने शुरू हो सकती है 127 KM की फोरलेन सड़क, जानिए कहां बन रहा आखिरी फ्लाईओवर✦पटना पुलिस में बड़ा फेरबदल: 114 पदाधिकारियों का तबादला, SSP ने जारी किया आदेश✦बिहार में 8 नवनिर्वाचित MLC ने ली शपथ, दो निर्दलीय सदस्यों की सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएंगे तेजस्वी यादव✦खेत जोतने को लेकर छिड़ा खूनी संग्राम, दोनों तरफ से चले तलवार-फरसे; ट्रैक्टर फूंका, 4 घायल✦मंत्री रामकृपाल का CM सम्राट के समीप बैठने की हसरत रह गई अधूरी ! तेजस्वी के आते ही खाली करनी पड़ी कुर्सी...✦पटना से गयाजी सिर्फ 90 मिनट में! इस महीने शुरू हो सकती है 127 KM की फोरलेन सड़क, जानिए कहां बन रहा आखिरी फ्लाईओवर✦पटना पुलिस में बड़ा फेरबदल: 114 पदाधिकारियों का तबादला, SSP ने जारी किया आदेश✦बिहार में 8 नवनिर्वाचित MLC ने ली शपथ, दो निर्दलीय सदस्यों की सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएंगे तेजस्वी यादव✦खेत जोतने को लेकर छिड़ा खूनी संग्राम, दोनों तरफ से चले तलवार-फरसे; ट्रैक्टर फूंका, 4 घायल✦मंत्री रामकृपाल का CM सम्राट के समीप बैठने की हसरत रह गई अधूरी ! तेजस्वी के आते ही खाली करनी पड़ी कुर्सी...

पटना पुलिस में बड़ा फेरबदल: 114 पदाधिकारियों का तबादला, SSP ने जारी किया आदेश

Patna Police Transfer: पटना जिला पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने 114 SI और ASI का तबादला किया है। जानिए किन कार्यालयों और शाखाओं में हुआ बदलाव।

Patna Police Transfer
प्रतिकात्मक तस्वीर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Police Transfer: पटना जिला पुलिस में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने जिला बल के विभिन्न कार्यालयों और प्रतिष्ठानों में दो साल की निर्धारित अवधि पूरी कर चुके 114 पुलिस पदाधिकारियों का कार्यहित में स्थानांतरण किया है। इस फेरबदल में पुलिस अवर निरीक्षक (SI) और सहायक पुलिस अवर निरीक्षक (ASI) स्तर के अधिकारी शामिल हैं।



जारी आदेश के अनुसार, दो साल से एक ही कार्यालय या प्रतिष्ठान में तैनात पदाधिकारियों को दूसरे कार्यालयों में भेजा गया है। इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य पुलिस कार्यालयों और विभिन्न शाखाओं की प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाना तथा कार्यों का सुचारु संचालन सुनिश्चित करना है।



तबादले के दायरे में अंचल निरीक्षक कार्यालय बिक्रम और बिहटा के अलावा सीसीटीएनएस, एएलटीएफ, लेखा शाखा, अभियोजन कोषांग, बल शाखा, अपराध शाखा, गोपनीय शाखा और डीसीबी शाखा समेत कई महत्वपूर्ण कार्यालय शामिल हैं। इन शाखाओं में कार्यरत पुलिस पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।



एसएसपी कार्तिकेय शर्मा की ओर से जारी आदेश में सभी स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल अपने नए कार्यस्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। आदेश के बाद संबंधित कार्यालयों और शाखाओं में नई तैनाती के अनुसार कामकाज शुरू होगा।



पुलिस प्रशासन की नियमित प्रक्रिया के तहत किए गए इस फेरबदल से विभिन्न कार्यालयों में जिम्मेदारियों का नए सिरे से बंटवारा होगा। साथ ही प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय और व्यवस्था सुनिश्चित करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता