ब्रेकिंग
पटना से गयाजी सिर्फ 90 मिनट में! इस महीने शुरू हो सकती है 127 KM की फोरलेन सड़क, जानिए कहां बन रहा आखिरी फ्लाईओवर✦दो निर्दलीय MLC की सदस्यता पर घमासान, प्रशांत किशोर भी खटखटाएंगे कोर्ट का दरवाजा ✦पटना पुलिस में बड़ा फेरबदल: 114 पदाधिकारियों का तबादला, SSP ने जारी किया आदेश✦बिहार में 8 नवनिर्वाचित MLC ने ली शपथ, दो निर्दलीय सदस्यों की सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएंगे तेजस्वी यादव✦खेत जोतने को लेकर छिड़ा खूनी संग्राम, दोनों तरफ से चले तलवार-फरसे; ट्रैक्टर फूंका, 4 घायल✦पटना से गयाजी सिर्फ 90 मिनट में! इस महीने शुरू हो सकती है 127 KM की फोरलेन सड़क, जानिए कहां बन रहा आखिरी फ्लाईओवर✦दो निर्दलीय MLC की सदस्यता पर घमासान, प्रशांत किशोर भी खटखटाएंगे कोर्ट का दरवाजा ✦पटना पुलिस में बड़ा फेरबदल: 114 पदाधिकारियों का तबादला, SSP ने जारी किया आदेश✦बिहार में 8 नवनिर्वाचित MLC ने ली शपथ, दो निर्दलीय सदस्यों की सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएंगे तेजस्वी यादव✦खेत जोतने को लेकर छिड़ा खूनी संग्राम, दोनों तरफ से चले तलवार-फरसे; ट्रैक्टर फूंका, 4 घायल

कार्तिक पूर्णिमा को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, गंगा-गंडक में निजी नावों के परिचालन पर रोक; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला-2026 को लेकर हाजीपुर में 22 से 25 नवंबर तक गंगा और गंडक नदियों में निजी नावों के परिचालन पर रोक लगा दी गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने घाटों पर गोताखोर, एसडीआरएफ, पुलिस बल और मेडिकल टीम तैनात की है।

​Kartik Purnima Mela 2026
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Kartik Purnima Mela 2026: हाजीपुर में कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए 22 नवंबर से 25 नवंबर तक गंगा और गंडक नदियों में निजी नावों के परिचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हालांकि, राघोपुर प्रखंड क्षेत्र में आने-जाने वाली वैध रूप से परिचालित नावों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है।



जिलाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देश पर अनुमंडल दंडाधिकारी, हाजीपुर ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा जारी की है। आदेश के अनुसार, 22 नवंबर के पूर्वाह्न से 25 नवंबर के अपराह्न तक हाजीपुर अनुमंडल क्षेत्र की गंगा और गंडक नदियों के साथ सभी घाटों पर निजी नावों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।




प्रशासन ने यह निर्णय नदी में नावों के अनियंत्रित परिचालन, क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने, तेज गति और जीवनरक्षक उपकरणों की कमी के कारण होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लिया है। संबंधित पुलिस पदाधिकारियों, थानाध्यक्षों, बीडीओ, सीओ और प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को आदेश का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया गया है।




श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के लिए सभी चिह्नित घाटों पर पर्याप्त संख्या में गोताखोर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा नदी में नावों से गश्ती की व्यवस्था की गई है। एसडीआरएफ की इन्फ्लेटेबल बोट, लाइफ जैकेट और नाव एंबुलेंस भी उपलब्ध कराई गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाई जा सके।




मेले के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। कोनहारा घाट पर पांच शय्या वाला अस्थायी अस्पताल बनाया गया है। प्रमुख घाटों पर चिकित्सा दल और आवश्यक दवाएं उपलब्ध रहेंगी। वहीं, सदर अस्पताल में भी आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था तैयार रखी गई है।




मेले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मी और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। हाजीपुर शहर और आसपास के इलाकों में यातायात सुचारू रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। गंडक नदी के पुराने और नए पुल पर भी यातायात नियंत्रण के इंतजाम किए गए हैं।




इसके अलावा प्रमुख मार्गों से अतिक्रमण हटाने, सड़कों की मरम्मत, स्वच्छता और यात्री शिविर की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। घाटों और संपर्क मार्गों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए वैकल्पिक जनरेटर भी रखे गए हैं।




जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को मेला अवधि के दौरान लगातार निगरानी रखने और अपनी जिम्मेदारियों का सही तरीके से निर्वहन करने का निर्देश दिया है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित सुरक्षा निर्देशों का पालन करने, प्रतिबंधित निजी नावों का उपयोग नहीं करने और मेला व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता