ब्रेकिंग
Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦Bihar News : घर में नोटों की गड्डियां, सास के नाम करोड़ों की संपत्ति! बिहार के इंजीनियर के यहां छापेमारी में बड़ा खुलासा✦BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦Bihar News : घर में नोटों की गड्डियां, सास के नाम करोड़ों की संपत्ति! बिहार के इंजीनियर के यहां छापेमारी में बड़ा खुलासा✦BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी

खान सर और रोशन सर की कोचिंग विवाद से बढ़ी चिंता, छात्रों में डर का माहौल; मम्मी-पापा बच्चों को वापस बुला रहें घर

PATNA: पटना के मुसल्लहपुर इलाके में विवाद के बाद बंद हुए दोनों कोचिंग संस्थान अब फिर से खुल गए हैं। कक्षाएं शुरू होते ही छात्रों की रौनक लौट आई है और पढ़ाई का माहौल फिर से सामान्य होता दिख...

खान सर और रोशन सर की कोचिंग विवाद से बढ़ी चिंता, छात्रों में डर का माहौल; मम्मी-पापा बच्चों को वापस बुला रहें घर
Ramakant kumar
4 मिनट

PATNA: राजधानी पटना के मुसल्लहपुर इलाके में स्थित खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञान बिंदु एकेडमी के बीच हुए विवाद के बाद अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होती दिख रही है. कई दिनों तक बंद रहने के बाद दोनों कोचिंग संस्थान फिर से खुल गए हैं. बुधवार से दोनों जगहों पर कक्षाएं दोबारा शुरू हो गईं और लंबे समय बाद कैंपस में छात्रों की आवाजाही देखने को मिली.


कोचिंग संस्थानों के खुलने से सबसे बड़ी राहत उन हजारों छात्रों को मिली है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और जिनकी पढ़ाई पिछले कुछ दिनों से प्रभावित हो रही थी. छात्रों का कहना है कि पढ़ाई में लगातार बने रहना बहुत जरूरी होता है, ऐसे में संस्थान बंद होने से उनकी तैयारी और समय दोनों पर असर पड़ा.


गौरतलब है कि 2 जून को मुसल्लहपुर इलाके में खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञान बिंदु एकेडमी के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी. विवाद के बाद दोनों संस्थानों के आसपास तनाव का माहौल बन गया था. सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन की ओर से दोनों कोचिंग संस्थानों को अस्थायी रूप से बंद रखा गया था.


मामले को लेकर पुलिस ने भी कार्रवाई शुरू की थी. घटना के संबंध में केस दर्ज किया गया और कई लोगों से पूछताछ की गई. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, ताकि विवाद की वास्तविक वजह और इसमें शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सके.


अब जब दोनों संस्थान दोबारा खुले हैं, तो छात्रों में नई उम्मीद जगी है. कोचिंग पहुंचे छात्रों ने कहा कि उनका किसी विवाद से कोई लेना-देना नहीं है. वे सिर्फ अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर चिंतित हैं. छात्रों ने आगे कहा  कि संस्थानों में पहले की तरह शांतिपूर्ण और बेहतर माहौल में पढ़ाई जारी रहे.


एक छात्र ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में रोजाना क्लास, टेस्ट और शिक्षकों का मार्गदर्शन बेहद जरूरी होता है. कुछ दिनों की रुकावट से कई छात्रों का शेड्यूल बिगड़ गया था. अब संस्थान खुलने से उम्मीद है कि पढ़ाई फिर से सही दिशा में आगे बढ़ेगी.


वहीं अभिभावकों ने भी राहत की सांस ली है. उनका कहना है कि बच्चे अपने भविष्य के लिए मेहनत कर रहे हैं और किसी भी तरह के विवाद का असर उनकी पढ़ाई पर नहीं पड़ना चाहिए. अभिभावकों ने प्रशासन से भी अपील की है कि छात्रों की सुरक्षा और शिक्षा के माहौल को प्राथमिकता दी जाए.


इधर खान सर से जुड़े मामले में भी कोर्ट से राहत मिली है. पटना जिला एवं सत्र न्यायालय ने अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए फिलहाल गिरफ्तारी पर रोक बरकरार रखी है. पुलिस की ओर से केस डायरी कोर्ट में जमा कर दी गई है और मामले की अगली सुनवाई 25 जून को होगी.


दरअसल 2 जून की रात हुए विवाद के बाद कदमकुआं थाना में मामला दर्ज किया गया था. घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई कदम उठाए गए थे. फायरिंग की घटना के संबंध में खान सर के दो गार्डों पर भी कार्रवाई की गई थी.