ब्रेकिंग
बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦2 करोड़ रिश्वत लेते ASP का दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने अधिकारी को भी पकड़ा✦वृद्ध की संदिग्ध मौत से भड़के ग्रामीण, थाने के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन; थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप✦प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब 30 दिन का रिचार्ज और वॉइस-ओनली प्लान मिलेगा✦NH-122B पर खत्म होने वाला है इंतजार... 99% काम पूरा, जल्द शुरू होगा आवागमन; बेगूसराय से पटना का सफर होगा आसान✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦2 करोड़ रिश्वत लेते ASP का दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने अधिकारी को भी पकड़ा✦वृद्ध की संदिग्ध मौत से भड़के ग्रामीण, थाने के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन; थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप✦प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब 30 दिन का रिचार्ज और वॉइस-ओनली प्लान मिलेगा✦NH-122B पर खत्म होने वाला है इंतजार... 99% काम पूरा, जल्द शुरू होगा आवागमन; बेगूसराय से पटना का सफर होगा आसान

पटना में नल-जल योजना के ठेकेदार ने लड़की को घर से उठाया, अगले हफ्ते होने वाली थी रिंग सेरेमनी

PATNA : पटना में मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना के तहत नल जल का काम करने वाले एक ठेकेदार पर 22 साल की युवती के अपहरण का आरोप लगा है. मामला फुलवारी शरीफ के नौसहा गांव का है जहां मं

पटना में नल-जल योजना के ठेकेदार ने लड़की को घर से उठाया, अगले हफ्ते होने वाली थी रिंग सेरेमनी
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA : पटना में मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना के तहत नल जल का काम करने वाले एक ठेकेदार पर 22 साल की युवती के अपहरण का आरोप लगा है. मामला फुलवारी शरीफ के नौसहा गांव का है जहां मंगलवार की रात ठेकेदार मोहम्मद अफरोज आलम ने अपने पड़ोस की एक लड़की को उसके घर से अगवा कर लिया.

हथियार के बल पर उठाया

लड़की के परिजनों का आरोप है कि 30 साल के मोहम्मद अफरोज ने 22 साल की युवती का उसके घर से अपहरण कर लिया. मोहम्मद अफरोज तकरीबन दो दर्जन लोगों को लेकर घर में घुसा था और हथियार के बल पर युवती को अपने साथ ले गया. हालांकि इलाके में लगातार यह चर्चा हो रही है कि मोहम्मद अफरोज और युवती के पीछे प्रेम प्रसंग है और अगले हफ्ते युवती की रिंग सेरेमनी होने वाली थी. परिवार वालों ने उसका रिश्ता कहीं और तय कर दिया था,लेकिन अफरोज उसके पहले लड़की को अपने साथ ले भागा.

आरोपी है एक बच्चे का बाप

लड़की के परिजनों की तरफ से शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस इस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच भी कर रही है ताकि परिजनों के दावे की हकीकत को देखा जा सके. बताया जा रहा है कि अफरोज शादीशुदा है और एक बच्चे का बाप भी है. अफरोज के बेटे को पढ़ाने के लिए यह युवती उसके घर जाती थी और इसी दौरान दोनों करीब आ गए. युवती के परिजनों का आरोप है कि बदमाशों ने उनके घर में घुसकर हथियार के दम पर घटना को अंजाम दिया. युवती के पिता पीडब्ल्यूडी से रिटायर्ड हैं और पुलिस अफरोज के घर में रहने वाले एक किराएदार मोहम्मद तनवीर आलम को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है. थानेदार रफीकुल रहमान ने कहा है कि दोनों पहले से परिचित हैं और मामला अपहरण से ज्यादा कहीं दूसरे तरीके का लग रहा है. 


टैग्स